Bengaluru Bed Scam Case: मामले में 2 नए लोगों की गिरफ्तारी, इस तरह मरीजों से करते थे पैसा वसूल
बेंगलुरु बेड घोटाले के मामले में दो और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मामले में वरुण और यशवंत नाम के लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ज्वाइंट सीपी संदीप पाटिल ने बताया कि वरुण वार रूम हेल्पलाइन में काम करता है और यशवंत के साथ मरीज के संपर्क में था।
बेंगलुरु, एएनआइ। Bengaluru Bed Scam Case: बेंगलुरु बेड घोटाले के मामले में दो और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मामले में वरुण और यशवंत नाम के लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ज्वाइंट सीपी संदीप पाटिल ने बताया कि वरुण वार रूम हेल्पलाइन में काम करता है और यशवंत के साथ मरीज के संपर्क विवरण साझा करता था, जो मरीजों से संपर्क करता था और पैसे की मांग करता था।
बता दें कि हाल ही में चर्चा में आए बेंगलुरु बेड स्कैम मामले में सप्तगिरि अस्पताल में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत एक अन्य आरोपी एंथोनी को गिरफ्तार किया था। उसने मरीजों को बेड दिलाने के लिए पैसे लिए थे। इस मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें से 2 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ज्वाइंट कमीश्नर ऑफ पुलिस ने यह जानकारी दी थी।
गौरतलब है कि बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने आरोप लगाया था कि बेंगलुरु के कोविड वॉर रूम में बेड्स को लेकर घोटाला चल रहा है। ये वॉर रूम ही शहर में कोविड मरीजों के लिए बेड का इंतजाम करता है। तेजस्वी सूर्या का आरोप था कि करीब दो हफ्ते में जब किसी ने यहां फोन किया, तो उसे बेड के लिए मना कर दिया गया।