नगा उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद
नगालैंड के मोन जिले में रविवार को संदिग्ध नगा उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 07:31 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 07:46 AM (IST)
कोहिमा(प्रेट्र)। नगालैंड के मोन जिले में रविवार को संदिग्ध नगा उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए। हमले में चार अन्य जवान घायल भी हुए हैं। किसी भी उग्रवादी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना दोपहर करीब तीन बजे अबोई के पास उस समय हुई जब सशस्त्र उग्रवादियों ने असम राइफल्स के छह जवानों की टीम पर घात लगाकर अपना निशाना बनाया।
ये जवान नियमित गश्त पर निकले थे। हमले में हवलदार फतेह सिंह नेगी और सिपाही एच. कोनयाक शहीद हो गए, जबकि चार अन्य जवान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन इसमें कितने उग्रवादी हताहत हुए इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें