Move to Jagran APP

Assam Floods: असम में बाढ़ से मरनेवालों की संख्या हुई 112, अबतक 56 लाख से अधिक लोग प्रभावित

असम में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 112 हो गई जबकि अब तक 56 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 08:57 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 08:57 AM (IST)
Assam Floods: असम में बाढ़ से मरनेवालों की संख्या हुई 112, अबतक 56 लाख से अधिक लोग प्रभावित
Assam Floods: असम में बाढ़ से मरनेवालों की संख्या हुई 112, अबतक 56 लाख से अधिक लोग प्रभावित

गुवाहाटी, एएनआइ। असम में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 112 हो गई, जबकि अब तक 56 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि राज्य के 30 जिलों में कुल 56,89,584 प्रभावित हुए हैं।

loksabha election banner

असम में बाढ़ की स्थिति विभिन्न जिलों में प्राकृतिक आपदा के कारण मरने वालों की संख्या के साथ बिगड़ रही है।इस सप्ताह की शुरुआत में जारी किए गए एक आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक,इन जिलों में प्रलय के कारण 9,200 से अधिक लोग पीड़ित थे। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, धेमाजी, बक्सा और मोरीगांव जिलों में बाढ़ के कारण 14,205 से अधिक प्रभावित हुए हैं।

राज्य के अधिकाश हिस्सों में नहीं सुधरी स्थिति

एक आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार,  राज्य के अधिकांश हिस्सों में स्थिति सुधरी है, लेकिन धेमाजी, बक्सा और मोरीगांव जिले में कोई सुधार नहीं आया है। पिछले तीन में इस समय बाढ़ से  14,205 लोग प्रभावित है और  7,009 हेक्टेयर फसल क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। धेमाजी में सबसे ज्यादा 12,908 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद बक्सा में 1,000 लोग और मोरीगांव में 297 लोग आपदा से प्रभावित हैं। पिछले तीन दिनों में तीनों जिलों में 13,800 लोग प्रभावित हुए थे।

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद लिए आया आया यूएन

बता दें कि भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ बुरा हाल हैं। इसको देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने मानवीय मदद की पेशकश की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि मानसून के दौरान भारत में 770 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, पांच लाख से अधिक लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। इसे देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सर्वाधिक प्रभावित समुदायों तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए तैयार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.