Move to Jagran APP

असम में बाढ़ से 113 लोगों की मौत, 56 लाख से अधिक लोग प्रभावित

असम में बाढ़ से करीब 113 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बाढ़ ने अब तक करीब 56 लाख लोगों को प्रभावित किया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 01:29 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 01:29 PM (IST)
असम में बाढ़ से 113 लोगों की मौत, 56 लाख से अधिक लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से 113 लोगों की मौत, 56 लाख से अधिक लोग प्रभावित

दिसपुर एएनआइ। असम में बाढ़ के कारण 30 जिलों में 56.9 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने शुक्रवार को अपनी दैनिक बाढ़ रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। एएसडीएमए ने कहा कि बाढ़ के कारण असम के 30 जिलों में 56,91,694 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं। साथ ही बताया कि बाढ़ के कारण 113 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

loksabha election banner

राज्य में बाढ़ पीड़ितों के लिए कुल 626 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिसमें 1,56,874 पीड़ित शरण ले रहे हैं।जबकि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को असम के आठ स्थानों पर तैनात किया गया है, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) राज्य में 40 विभिन्न स्थानों पर तैनात है।

एएसडीएमए, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सर्कल ऑफिस, सिविल डिफेंस, आईडब्ल्यूटी, और स्थानीय लोगों की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार बचाव कार्य में शामिल हैं। सहायता के लिए लगभग 384 नावें तैनात की गई हैं। राज्य पिछले कई हफ्तों से बाढ़ की स्थिति से जूझ रहा है। बता दें कि देश के कई राज्यों में बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इस वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।  बिहार से बाढ़ में हालात खराब हैं। यहां अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि राज्य में 16 जिले बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। 

 छत्तीसगढ़ में भी बारिश से बुरा हाल है। शुक्रवार को एक अधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश के कारण लोगों के सामान्य जीवन को बाधित कर दिया गया है क्योंकि नदियों के बह जाने से छत्तीसगढ़ के सुकमा में बचाव अभियान चल रहा है।

सुकमा के पुलिस उपमण्डल अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि पिछले आठ से नौ दिनों से लगातार भारी बारिश के कारण यहां बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। बचाव व्यवस्था को अंजाम देने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं और सेना स्टैंडबाय पर है। अगर पानी का स्तर और बढ़ जाता है तो हम लोगों को शरण में भेज देंगे। प्रभावित लोगों को ग्राम पंचायत द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.