Move to Jagran APP

Assam Flood News: असम में बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या 100 पहुंची, 24 घंटों में 12 लोगों की मौत, स्थिति गंंभीर

बाढ़ के चलते विभिन्न स्थानों पर सात और लोगों की मौत हो गई है। इस साल प्राकृतिक आपदा के कारण 89 लोग जान गंवा चुके हैं।अधिकारियों के अनुसार भुवनेश्वर से एनडीआरएफ के जवान असम भेजे गये हैं। बता दें कि बारपेटा सबसे अधिक प्रभावित जिला है।

By Piyush KumarEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 02:00 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 10:39 AM (IST)
Assam Flood News: असम में बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या 100 पहुंची, 24 घंटों में 12 लोगों की मौत, स्थिति गंंभीर
असम में बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या 100 पहुंची चुकी है। (फाइल फोटो)

गुवाहाटी, एआइएएनएस। असम में नदियों में उफान के चलते बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। ब्रह्मपुत्र, बराक और उनकी सहायक नदियां कहर बरपा रही हैं। इस प्राकृतिक आपदा में लगभग 55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के चलते विभिन्न स्थानों पर सात और लोगों की मौत हो गई है। इस साल प्राकृतिक आपदा के कारण 89 लोग जान गंवा चुके हैं।अधिकारियों के अनुसार, भुवनेश्वर से एनडीआरएफ के जवान असम भेजे गये हैं। करीमगंज और कचार जिलों में बराक और कुशियारा नदियों का जलस्तर बढ़ने से स्थिति गंभीर बनी हुई है।

loksabha election banner

सबसे अधिक प्रभावित जिला है बारपेटा

कचार में 506 गांवों के 2.16 लाख लोग और करीमगंज में 454 गांवों के 1.47 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, राज्य के 36 में से 32 जिलों के 55,42,053 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बारपेटा सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां 12.51 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।लगातार बारिश से आई बाढ़ के चलते 2.62 लाख लोगों ने 862 राहत शिविरों में शरण ली है।

बाढ़ का फसलों और जानवरों पर भी पड़ा असर

राहत कार्य में लगी एजेंसियों ने पिछले 24 घंटे में 11,292 लोगों और 27,086 मवेशियों को बाढ़ वाले क्षेत्रों से बाहर निकाला। बारपेटा, कचार, दारांग, ग्वालपाड़ा, कामरूप और करीमगंज के शहरी इलाकों में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कुल 1,13,485.37 हेक्टयर क्षेत्र में लगी फसल और 33,84,326 जानवरों पर बाढ़ का असर पड़ा है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कुछ दिनों पहले कई राहत शिविरों का दौरा किया था। वहीं बांग्लादेश में भी बाढ़ के चलते मानवीय संकट पैदा हो गई है। 

देशवासी कर रहे हैं मदद

गौरतलब है कि असम में आए बाढ़ की वजह से फंसे लोगों की मदद करने के लिए देशवासी बढ़-चढ़ कर मदद कर रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बालीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी को राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मदद के लिए सीएम राहत कोष में 5 लाख रूपये के योगदान के लिए धन्यवाद दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.