असम: दुष्कर्म के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे लोग
पीड़िता एक कल्चरल प्रोग्राम से लौट रही थी, तभी यह दरिंदगी हुई। बाद में उसका शव एक पेड़ से लटका पाया गया।
बैठलांगसो, एएनआइ। यहां एक 21 वर्षीय लड़की साथ पहले दुष्कर्म और फिर हत्या के मामले में कथित आरोपी को मौत की सजा दिए जाने की मांग के साथ सैकड़ों लोग विरोध-प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों में महिला और पुरुष दोनों शामिल थे। वे बैनर और पोस्टर के साथ एकत्रित हुए और मौत की सजा की मांग करते हुए जमकर नारे लगाए।
इससे पहले पीड़िता के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपों में छह को गिरफ्तार किया गया था। सभी संभवत: नाबालिग थे। आपको बता दें पीड़िता एक कल्चरल प्रोग्राम से लौट रही थी, तभी उसके साथ यह दरिंदगी हुई। बाद में उसका शव एक पेड़ से लटका पाया गया।
यह भी पढ़ें: तीन तलाक पर आज पांचवे दिन भी जारी रहेगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
यह भी पढ़ें: भारतीय मूल के गूगल रिसर्चर का दावा, इस देश ने करवाया साइबर हमला