आर्थर रोड जेल के अधिकारियों को मिलेे जमानत के सभी कागजात, आज रिहा किए जाएंगे आर्यन
Cruise Drugs Case ड्रग्स मामले में गिरफ्तार शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को आज जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा। आर्थर रोड जेल में उनकी जमानत के कागजात पहुंंच गए हैं। आर्यन को गुरुवार को ही बाम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
मुंबई, एएनआइ। आर्थर रोड जेल को शनिवार सुबह 5.30 बजे खोल दिया गया। क्रूज ड्रग्स मामले में जेल के अधिकारियों को आज आर्यन खान के जमानत के कागजात मिल गए। आज आर्यन को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। आर्यन को गुरुवार को ही बाम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
Mumbai | Jail officials opened the bail box outside Arthur Road Jail at about 5:30 am today to gather bail orders. A physical copy of Aryan Khan's bail release order was also kept inside, yesterday.
Aryan will be released this morning, in connection with drugs-on-cruise-case. pic.twitter.com/Kb8JCjeAHf— ANI (@ANI) October 30, 2021
क्रूज ड्रग्स मामले में बालीवुड अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को आखिरकार 26 दिनों के बाद गुरुवार को जमानत मिल ही गई। स्पेशल कोर्ट, लोअर कोर्ट और सेशन कोर्ट से आर्यन खान को जमानत नहीं मिलने बाद पिछले तीन दिनों तक बाम्बे हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। बाम्बे हाईकोर्ट ने क्रूज शिप ड्रग रेड मामले में मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को भी जमानत दे दी।
बता दें कि अभिनेत्री जूही चावला ने आर्यन की जमानत के लिए कल ही एक लाख रुपये का बांड भर दिया था लेकिन यह प्रक्रिया पूरी होने में ही देर हो चुकी थी। जेल अधिकारियों के अनुसार, शाम 5.30 बजे के बाद वे किसी की रिहाई का कोई कागज स्वीकार नहीं करते। इसके कारण आर्यन के वकीलों की टीम की सारी कोशिशें बेकार हो गईं और आर्यन अपने घर नहीं पहुंच सके।
इस माह दो अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे कार्डेलिया क्रूज पर हो रही पार्टी में आर्यन खान को मादक पदार्थों के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तीन से पांच अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में रहने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। तब से वह आर्थर रोड जेल में हैं।