तीन साल के लिए आर्मी ज्वाइन कर सकेंगे आम नागरिक, सेना प्रस्ताव पर कर रही है विचार
भारतीय सेना बड़ा बदलाव करते हुए तीन साल के लिए टूर ऑफ ड्यूटी के लिए आम नागरिकों को अपनी रैंक में शामिल होने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।
नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय सेना बड़ा बदलाव करते हुए तीन साल के लिए कर्तव्य का प्रवास (टूर ऑफ ड्यूटी) के लिए आम नागरिकों को अपनी रैंक में शामिल होने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। अगर सबकुछ सही रहा तो जल्द इसका ऐलान किया जा सकता है। प्रस्ताव के बारे में अधिक जानकारी आना अभी बाकी है।
Army mulling proposal to give three-year 'Tour of Duty' to common citizens in Force
Read @ANI Story | https://t.co/BxIhb1zevN" rel="nofollow pic.twitter.com/ANl9Fsx8yt— ANI Digital (@ani_digital) May 13, 2020
देश की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा को आकर्षित करने का प्रयास
भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि एक प्रस्ताव पर चर्चा की जा रही है, जिसके तहत आम नागरिकों को राष्ट्र की सेवा करने के लिए तीन साल के टूर ऑफ ड्यूटी की अनुमति दी जाएगी। प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर सेना के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की। यह प्रस्ताव भारतीय सेना की ओर से देश की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा को अपनी ओर आकर्षित करने के प्रयासों का हिस्सा है। वर्तमान में जो सबसे छोटा कार्यकाल है, वह शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 10 साल का है।
शॉर्ट सर्विस कमीशन को बनाया जाएगा आकर्षक
सूत्रों ने कहा कि युवाओं के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए बल के शीर्ष अधिकारियों द्वारा समीक्षा की जा रही है। कई ऐसे युवक जो किन्ही कारणों से सेना में नहीं शामिल हो पाए, उन्हें सेना की ओर से मौका दिया जाएगा।
भारतीय सेना पिछले कई वर्षों से अधिकारियों की कमी का सामना कर रही है। इसे जल्द से जल्द दूर करना चाहती है। शॉर्ट सर्विस कमीशन को पहले पांच साल की न्यूनतम सेवा के साथ शुरू किया गया था, लेकिन फिर इसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए इसे 10 साल के लिए बढ़ा दिया गया।