Move to Jagran APP

नहीं रहा ईस्टर्न कमांड का जाबाज Hero डच, कई IED धमाकों से बचाई लोगों की जान

आर्मी ईस्टर्न कमांड ने अपने जाबाज हीरो डच को खो दिया है। शनिवार को डच की मौत के गम में शोक सभा का आयोजन किया गया।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 01:10 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 01:10 PM (IST)
नहीं रहा ईस्टर्न कमांड का जाबाज Hero डच, कई IED धमाकों से बचाई लोगों की जान
नहीं रहा ईस्टर्न कमांड का जाबाज Hero डच, कई IED धमाकों से बचाई लोगों की जान

नई दिल्ली,एएनआइ। देश की आर्मी ईस्टर्न कमांड ने जाबाज हीरो को खो दिया है। आर्मी ईस्टर्न कमांड का 9 साल के कुत्ते डच की मौत हो गई है। डच ने 11 सितंबर को अपनी आखिरी सांस ली थी। शनिवार को डच की मौत के गम में शोक सभा रखी गई। सभी जवानों ने उसे सम्मानपूर्वक विदाई दी। डच ने कई सालों तक देश की सेवा की। डच ने कई विस्‍फोटक खोजकर बड़े हादसे होने से बचाया। डच का जन्म 3 अप्रैल 2010 में मेरठ के आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में हुआ था। ये भारतीय सेना से खास डॉग था। 

prime article banner

डच ने आतंक विरोधी अभियान में कमाल की भूमिका निभाई। डच विस्फोटक सामग्री सूंघरकर खोजने में विशेषज्ञ था। पूर्वी कमांड के लिए इसने कई  ऑपरेशन में  अहम भूमिका निभाई थी।

 

दिसंबर 2014 में असम के गोलापार में एक पब्लिक बस में 6 किलोग्राम आईडी का पता लगाया था। इसी के साथ उसने एक बड़ी दुर्घटना को अंजाम देने से बचा लिया था। बता दें कि डच को ईस्टर्न कमांड ने दो बार सम्मानित किया था।    

सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
डच को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई। आर्मी के डॉग्स सैनिकों की ही तरह देश की सेवा करते हैं। इसलिए उनकी मृत्यु के बाद उन्हें पूरे सम्मान के साथ विदाई दी जाती है।      

ये भी पढ़ें : Video: हाजीपुर सेक्टर में भारतीय जवानों ने मार गिराए पाकिस्तानी सैनिक, सफेद झंडा लहराकर ले गए शव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.