अनुराधा ने सपा छोड़ी, ठीकरा आजम पर
लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद समाजवादी पार्टी में उथल-पुथल जारी है। तीन दिन पहले ही दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री पद से हटाई गईं राष्ट्रीय महासचिव अनुराधा चौधरी ने शुक्रवार को बागी तेवर दिखाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार के लिए उप्र सरकार के मंत्री आजम खां को जिम्मेदार ठहराया है।
लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद समाजवादी पार्टी में उथल-पुथल जारी है। तीन दिन पहले ही दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री पद से हटाई गईं राष्ट्रीय महासचिव अनुराधा चौधरी ने शुक्रवार को बागी तेवर दिखाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार के लिए उप्र सरकार के मंत्री आजम खां को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही राज्य की खराब कानून व्यवस्था, गन्ना किसानों की बदहाली के लिए मुख्यमंत्री को भी कठघरे में खड़ा किया है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की अध्यक्ष पद से मंगलवार को बर्खास्त हुईं अनुराधा चौधरी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आजम खां ने सपा पर कब्जा कर लिया है। गाजियाबाद से लेकर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में दिए गए उनकेबेतुके बयानों से संप्रदाय विशेष के लोग सपा के खिलाफ गोलबंद हो गए और समाजवादी पार्टी को पांच सीटों पर ही सिमट जाना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खां सपा को खत्म करने पर आमादा हैं इसलिए वह मुलायम सिंह के वफादारों के खिलाफ साजिश में लगे रहते हैं। महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं। उनकी दखलंदाजी के चलते मुजफ्फरनगर दंगे में प्रशासन ने सही कार्रवाई नहीं की जिससे हालात और बिगड़ गए और लोग सपा के खिलाफ खड़े हो गए।
अनुराधा ने मुलायम सिंह यादव को भेजे इस्तीफे में कहा है कि चौधरी चरण सिंह के आदर्शो पर चलने वाली समाजवादी पार्टी को आजम खां ने भटका दिया है। मुस्लिम समाज के बीच भी उनकी विश्वसनीयता खत्म हो गई है, वरना रामपुर में जनता उनके खिलाफ मतदान नहीं करती।