CAA Protest: देशभर में हिंसा और बवाल, राजकोट में 1 जनवरी तक धारा 144 लागू
<p>अहमदाबाद में हुए हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए गुजरात सरकार ने 1 जनवरी, 2020 तक राजकोट में धारा 144 लगा दी है। नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के दरियागंज में उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और कई गाड़ियों में आग लगा दी। महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी व्यक्ति के अधिकारों को नहीं छीना जाए। सीमापुरी के पास नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव में अतिरिक्त डीसीपी रोहित राजबीर सिंह घायल हो गए।</p>
Section 144 in Rajkot: 1 जनवरी तक धारा 144
7 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता
प्रदर्शन में पहुंची प्रियंका
खोले गए मेट्रो स्टेशनों के गेट
हिंसक प्रदर्शन में 5 लोगों की मौत
ममता बनर्जी के बयान की निंदा
16 मेट्रो स्टेशन अभी भी बंद
सोनिया गांधी का केंद्र पर आरोप
प्रदर्शनकारियों ने फूंकी गाड़ियां
दिल्ली गेट पर प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा
शांति बनाए रखने की अपील
नागपुर में महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, मैं महाराष्ट्र के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। महाराष्ट्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी व्यक्ति के अधिकारों को नहीं छीना जाए।
कानून को खारिज करें पीएम
कोलकाता में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी: अगर नागरिकता संशोधन कानून इतना ही अच्छा है तो प्रधानमंत्री जी आपने इसके लिए वोट क्यों नहीं डाला? आप 2 दिन संसद नहीं आए, जब आपने वोट नहीं डाला तो मुझे लगा कि आप भी इस के पक्ष में नहीं हैं। आप इस कानून को खारिज कर दिजिए।
पथरबाजी में DCP घायल
राजीव चौक, प्रगति मैदान, खान मार्केट मेट्रो बंद
मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद
Bahraich Lathi-Charge: प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज
मेरठ में पुलिस पर पथराव
मेरठ: लिसारी गेट पर नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव किया।
3 और मेट्रो स्टेशन बंद
उग्र भीड़ ने गाड़ियों में लगाई आग
बुलंदशहर: नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कई वाहनों में उग्र भीड़ ने आग लगा दी। घटनास्थल पर भारी पुलिसबल की मौजूदगी।
मुजफ्फरनगर में धारा 144 लागू
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मुजफ्फरनगर में विरोध प्रदर्शन जारी। धारा 144 लगाई गई।
उग्र भीड़ ने गाड़ियों में लगाई आग
ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर नजर
सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के बाद कई मेट्रो स्टेशन बंद
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को दिए फूल
Citizenship Amendment Act के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लखनऊ से लेकर अहमदाबाद तक प्रदर्शन की उग्र तस्वीरें सामने आईं। जहां उग्र प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई लेकिन इसी बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अलग तस्वीर देखने को मिली। यहां टाउनहॉल में प्रदर्शनकारी नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और हटने का नाम नहीं ले रहे थे जिन्हें काबू करने के लिए ना लाठी डंडे का इस्तेमाल हुआ ना आंसू गैस छोड़े गए बल्कि बेंगलुरु (Central) DCP ने अपनी सूझबूझ का ऐसा इस्तेमाल किया जिसका Video अब Social Media पर खूब Viral हो रहा है।
गोरखपुर में पत्थरबाजी
गोरखपुर में नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी।
CAA Protest Delhi: मेट्रो की ये स्टेशन बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC)ने जानकारी दी है कि जफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।
ममता बनर्जी की पीएम मोदी से अपील, वापस लें CAA और NRC
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि ये हार और जीत की बात नहीं है, बल्कि ये देश के हित के लिए है। इसलिए सीएए और एनआरसी को वापस लें।
CAA Protest: हिंसा के दौरान मारे गए दो लोगों के शव परिवार को सौंपे
कर्नाटक के मैंगलुरु में विरोध में हुई हिंसा के दौरान दो लोग मारे गए थे। मारे गए लोगों के शवों को कर्नाटक निकाय ने उनके परिवार को सौंप दिया है।
उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बवाल, मेरठ में लाठीचार्ज
उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर जमकर हंगामा हो रहा है। फीरोजाबाद में नमाज अदा कर रहे लौट रहे लोगों ने नालबंद पुलिस चौकी में आग लगा दी। कई वाहनों में भी आगजनी की गई। पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई। वहीं मेरठ में भी कोतवाली थाने के सामने नमाज करके लौट रहे लोगों ने प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते लोगों ने तोड़फोड़ भी शुरु कर दी। पुलिस को लोगों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए
कालबुर्गी में एडीजीपी आलोक कुमार ने कहा कि एहतियाती उपायों के तहत, स्थानीय पुलिस को सहायता देने के लिए कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में भेजा गया है। नमाज पढ़ने पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। चौकसी बढ़ा दी गई है।
CAA Protest Bengal: छवि खराब करने की कोशिश कर रही भाजपा - ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा नकली वीडियो बनाकर और गलत जानकारी फैलाकर मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।
बंगाल में 'नो एनआरसी एंड नो कैब' बैठक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नो एनआरसी एंड नो कैब बैठक 23 दिसंबर को राज्य के सभी सब-डिवीजन मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। पार्टी के सभी नेताओं को सूचित कर दिया गया है।
सैयद अहमद बुखारी पहुंचे जामा मस्जिद
दिल्ली की जामा मस्जिद में भारी विरोध प्रदर्शन के बीच जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी मस्जिद में हैं।जामा मस्जिद में लोग नागरिकता कानून के विरोध में इकट्ठा हो गए हैं।
CAA Delhi Protest Live: जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास RAF तैनात
दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन के बीच जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) तैनात किया गया है।
कर्नाटक में भारी विरोध प्रदर्शन
कर्नाटक में भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। कोडागु में सीआरपीसी की धारा 144 (एक क्षेत्र में 4 से अधिक लोगों की सभा को रोकना) को लगाया गया है, यहां कई दुकानें बंद हैं।
CAA Delhi Protest Live: पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
दिल्ली के सीलमपुर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इसपर पूर्वोत्तर दिल्ली के डीसीपी वीपी सूर्या ने कहा कि आज क्षेत्र में शांति है। अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां तैनात हैं और 1500 अन्य सुरक्षाकर्मी भी संवेदनशील क्षेत्रों में मौजूद हैं।ड्रोन का इस्तेमाल स्थिति पर नजर रखने के लिए भी किया जा रहा है।
CAA Maharashtra Protest Live: हरि मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन
महाराष्ट्र में भी नागरिकता कानून के खिलाफ लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मुम्बई में हरि मस्जिद के बाहर लोगों ने नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
CAA Hyderabad Protest Live: हैदराबाद चारमीनार के पास प्रदर्शन
हैदराबाद में नागरिकता कानून के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। चारमीनार के पास लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है।
CAA Delhi Protest Live: जामा मस्जिद में विरोध प्रदर्शन
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के जामा मस्जिद में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर भी यहां मौजूद हैं।दिल्ली पुलिस हालात पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल हिरासत में लिया गया
वरिष्ठ नेता एमबी पाटिल सहित कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को मंगलुरु हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया है। इसको लेकर और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
VIDEO: दिल्ली की जामा मस्जिद में विरोध प्रदर्शन
दिल्ली की जामा मस्जिद में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर भी वहां मौजूद रहे। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को आज जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक एक विरोध मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई।
वाराणसी में पुलिस का फ्लैग मार्च
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के खिलाफ वाराणसी में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
जामा मस्जिद के पास से 1 संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस ने जामा मस्जिद के पास से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।उसने चंद्रशेखर आज़ाद की भीम आर्मी के होने का दावा किया है।अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
नागरिकता कानून भारत के किसी भी नागरिक के अधिकारों को नहीं छीनता है- स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारत के किसी भी नागरिक के अधिकारों को नहीं छीनता है। जो लोग हिंसक तत्वों को समर्थन प कर रहे हैं, मैं राज्य सरकारों से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील करता हूं।
यूपी के संभल जिले में 25 लोगों को हिरासत में लिया गया
यूपी के संभल जिले में आगजनी, पथराव के वीडियो फुटेज की मदद से 25 लोगों को हिरासत में लिया गया। एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया जाएगा।
सीएम ममता बनर्जी की टिप्पणी पर स्मृति ईरानी
नागरिकता कानून और एनआरसी पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह की मांग को लेकर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की टिप्पणी पर स्मृति ईरानी ने कहा कि यह संसद का अपमान है।
इन मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वार बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कहा कि चावड़ी बाजार, लाल किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।
शर्मिष्ठा मुखर्जी हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। ये लोग गृह मंत्री अमित शाह के घर के पास नागरिकता कानून का विरोध कर रहे थे।
जामा मस्जिद इलाके में धारा 144 लागू नहीं
दिल्ली पुलिस पीआरओ, एमएस रंधावा ने बताया कि जामा मस्जिद इलाके में धारा 144 लागू नहीं है। यहां के लोग सहयोग कर रहे हैं और शांति चाहते हैं। दिल्ली पुलिस भी उसी के लिए काम कर रही है।
लखनऊ में लगभग 150 लोगों को हिरासत में
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार लखनऊ में लगभग 150 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा राजधानी सहित पूरे राज्य में इंटरनेट सेवाएं ठप हैं। नागरिकता कानून के खिलाफ गुरुवार को लखनऊ और संभल में हिंसक प्रदर्शन हुआ, जिससे सार्वजनिक और निजी संपत्ति का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ।
विरोध करना हमारा अधिकार- ओवैसी
एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि विरोध करना हमारा अधिकार है। हम हिंसा की निंदा करते हैं और जो कोई भी हिंसा में शामिल है वह पूरे विरोध का दुश्मन है। विरोध प्रदर्शन किया जाना चाहिए, लेकिन शांति बनाए रखने पर ही यह सफल होगा।
तमिलनाडु में 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज
तमिलनाडु में पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए चेन्नई के वल्लुवर कोट्टम में एकत्रित हुए अभिनेता सिद्धार्थ, संगीतकार टीएम कृष्णा, सांसद थिरुमावलवन और एमएच जवाहिरुल्ला सहित 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नागरिकता कानून के विरोध के लिए अनुमति न मिलने बाद भी इन्होंने प्रदर्शन किया। इसके चलते उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
अफवाहों पर ध्यान न दें
गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम समेत दिल्ली-एनसीआर के अन्य जिलों के जिला अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर नागरिकता कानून को लेकर अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया है।
Jio की इंटरनेट सेवाएं गाज़ियाबाद में अस्थायी रूप से रोकी गई
Jio ने गाज़ियाबाद सब्सक्राइबर से कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार आपके क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जैसे ही हम सरकार से निर्देश प्राप्त करेंगे, आप इंटरनेट सेवा का उपयोग कर सकेंगे।
Protest in Delhi: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में कड़ी सुरक्षा; संयुक्त सीपी आलोक कुमार ने कहा कि उत्तर पूर्व जिले में सीआरपीएफ और आरएएफ की 10 कंपनियों सहित पर्याप्त बल तैनात किया गया है। हमने किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय लोगों के साथ कई दौर की बैठक की। इसके अलावा हमने ड्रोन और एंटी रॉयट गियर तैनात की है।
नागरिकता कानून में किसी भी भारतीय नागरिक के खिलाफ एक भी शब्द या लाइन नहीं- जी किशन रेड्डी
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोगों से विरोध न करने की अपील की। नागरिकता कानून में किसी भी भारतीय नागरिक के खिलाफ एक भी शब्द या लाइन नहीं है। लोगों को गुमराह कर रहे राजनीतिक दलों और बुद्धिजीवियों से भी पूछता हूं क्या आप लोगों को धर्म के आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं?
CAA protest in up: गोरखपुर में धारा 144 लागू
गोरखपुर एसएसपी सुनील गुप्ता ने कहा कि इलाके में धारा 144 लागू है और किसी को भी धरना प्रदर्शन या विरोध रैली की अनुमति नहीं है। मैं लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं।
CAA Protest in Delhi: अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस के अनुसार नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पांच ड्रोन कैमरों के जरिए पुलिस नजर रख रही है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के 14 में से 12 पुलिस स्टेशनों पर धारा 144 लगाई गई है। पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कड़ी नजर रख रही है।
सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हिंसा करने में विश्वास नहीं रखते- मायावती
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि हमने हमेशा नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया है और हम शुरू से ही इसका विरोध करते रहे हैं, लेकिन अन्य दलों की तरह हम सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हिंसा करने में विश्वास नहीं रखते हैं।
केरल के राजस्व मंत्री ई. चंद्रशेखरन
केरल के राजस्व मंत्री ई. चंद्रशेखरन ने एएनआइ से कहा कि एक बार जब मुझे यह जानकारी मिली कि केरल के पत्रकारों को मंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, तो मैंने केरल के चीफ सेक्रेट्री से कर्नाटक सरकार से संपर्क करने और इस बारे में जांच करने को कहा।
नागरिकता कानून पर बैठक
हैदराबाद: नागरिकता कानून पर संयुक्त मुस्लिम कार्रवाई समिति, हैदराबाद की बैठक ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रधान कार्यालय में हुई। असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद रहे। इस कानून का पुरजोर विरोध करना है, लेकिन पुलिस की अनुमति और शांति से प्रदर्शन करेंगे।अगर हिंसा होती है तो हम इसकी निंदा करेंगे और इससे खुद को अलग कर लेंगे।
CAA Protest in Aligarh: अलीगढ़ में रेड अलर्ट
अलीगढ़ में रेड अलर्ट जारी। नागरिकता कानून का विरोध कर रहे एएमयू छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद शुक्रवार की नमाज के मद्देनजर भारी सुरक्षा तैनात की गई। इसकी जानकारी अलीगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट ने दी।
CAA Protest in Sambhal: संभल में हुई हिंसा में 17 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज
यूपी के संभल में नागरिकता कानून के विरोध के दौरान 19 दिसंबर को हुई हिंसा के मामले में समाजवादी पार्टी के नेताओं, सांसद शफीकुर्रहमान बर्क और फिरोज खान सहित 17 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।
असम का सम्मान प्रभावित नहीं होगा- सर्बानंद सोनोवाल
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि किसी भी तरह से असम का सम्मान प्रभावित नहीं होगा। हमें लोगों का समर्थन हमेशा मिलता रहेगा और राज्य में शांति के साथ आगे बढ़ेंगे।
हमारी भाषा या हमारी पहचान को कोई खतरा नहीं - असम के मुख्यमंत्री सोनोवाल
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोई भी असम के लोगों का अधिकार नहीं छीन सकता, हमारी भाषा या हमारी पहचान को कोई खतरा नहीं है।
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर सामान्य सेवाएं फिर से शुरू
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार सभी मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार खोले गए। सभी स्टेशनों पर सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।
अहमदाबाद पुलिस ने 49 लोगों को हिरासत में लिया
अहमदाबाद पुलिस ने कल नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा के संबंध में 49 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में कांग्रेस कॉरपोरेटर शहजाद खान भी हैं।
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को मार्च करने की अनुमति देने से इनकार
दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
असम में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल
असम में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल की गईं। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बाद 11 दिसंबर को सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।
नागरिकता कानून के खिलाफ 21 दिसंबर को बिहार में बंद का आह्वान
राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ 21 दिसंबर को बिहार में बंद का आह्वान किया है। कानून असंवैधानिक और मानवता के खिलाफ है। इसने भाजपा के विभाजनकारी चरित्र को उजागर किया है।
सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुपों पर नजर
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले 60 अकाउंट को बंद करने के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक को चिट्ठी लिखी है। पुलिस ने यह भी कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुपों पर नजर रखी जा रही है।
पीलीभीत में 24 घंटे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित
लखनऊ में 21 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं और एसएमएस सेवाएं निलंबित रहेंगी। पीलीभीत में 24 घंटे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी।
दिल्ली समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट
देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शुक्रवार को कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट है। लखनऊ और गाजियाबाद समेत यूपी के कई जिलों में इंटरनेट सेवा बाधित है।
मंगलुरु में इंटरनेट सेवाएं 48 घंटे के लिए निलंबित
कर्नाटक के मंगलुरु शहर और दक्षिण कन्नड़ जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 48 घंटे के लिए निलंबित कर दी गईं हैं।
गलत सूचना के कारण विरोध प्रदर्शन- कर्नाटक के गृह मंत्री
कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि गलत सूचना के कारण ये विरोध प्रदर्शन राज्य भर में हो रहे हैं। कुछ शरारती तत्व गुमराह कर रहे हैं। कुछ प्रदर्शनकारी मंगलौर उत्तर पुलिस स्टेशन में आग लगाने जा रहे थे। इस वजह से पुलिस को मजबूरन फायरिंग करनी पड़ी।
मंगलुरु हिंसा पर कर्नाटक के गृह मंत्री
कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलुरु में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा को लेकर कहा कि पड़ोसी राज्य केरल के कुछ लोग इसमें शामिल हैं। पिछले 4 दिनों से वे इसकी योजना बना रहे थे।
इन मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के अनुसार जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।
कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन
देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में गुरुवार को कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुए। हिंसक प्रदर्शन के दौरान तीन की मौत हो गई। एक की उत्तर प्रदेश और दो की कर्नाटक के मंगलुरु में मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में माहौल काफी गर्मा गया। यहां विरोध के नाम पर तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाएं हुई, जिसमें कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित 70 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में प्रदर्शनकारी भी शामिल हैं।