कंप्यूटर बाबा के खिलाफ दर्ज किया गया एक और मामला, अभी जेल में हैं बंद
सबसे नवीनतम एफआईआर मंगलवार रात को दर्ज की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लगभग दो महीने पहले कंप्यूटर बाबा और उनके एक सहयोगी ने उनके आश्रम के करीब गोम्मटगिरी जैन तीर्थ में एक द्वार के निर्माण को जबरन रोक दिया गया था।
इंदौर, प्रेट्र। इंदौर जिले में जैन संप्रदाय की संपत्ति के निर्माण में बाधा डालने के लिए कंप्यूटर बाबा उर्फ नामदेव दास त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी है। करीब 10 दिन पहले कंप्यूटर बाबा के सरकारी जमीन पर अवैध आश्रम के विध्वंस के बाद से तीन एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस सरकारों में कंप्यूटर बाबा को नदी संरक्षण निकाय के सदस्य के रूप में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं। सबसे नवीनतम एफआईआर मंगलवार रात को दर्ज की गई। इंदौर के गांधी नगर पुलिस स्टेशन में सुभाष दयाल ने शिकायत दर्ज कराई।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लगभग दो महीने पहले कंप्यूटर बाबा और उनके एक सहयोगी ने उनके आश्रम के करीब गोम्मटगिरी जैन तीर्थ में एक द्वार के निर्माण को जबरन रोक दिया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाबा ने वहां पर मौजूद लोगों से दुर्व्यवहार करते हुए गोलीगलौच किया निर्माण रोकने के लिए बरछी से हमला किया। प्राथमिकी आईपीसी की धारा 323 (हमला करने) और 506 (आपराधिक धमकी) देने के तहत दर्ज की गई है। पिछले आठ नवंबर को जम्बूदी हाप्सी गांव में सरकारी जमीन पर बाबा के आश्रम को जिला प्रशासन ध्वस्त कर दिया था।