Move to Jagran APP

पुडुचेरी में कांग्रेस पर अमित शाह का बड़ा हमला, गांधी परिवार को धन पहुंचाते थे नारायणसामी

पुडुचेरी में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कांग्रेस में योग्यता का कोई महत्व नहीं है। 2016 में पुडुचेरी में कांग्रेस ने ए नमासिवयम के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था लेकिन मुख्यमंत्री बनाया गया नारायणसामी को। नमासिवयम अब भाजपा में हैं।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 07:58 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 07:58 PM (IST)
पुडुचेरी में कांग्रेस पर अमित शाह का बड़ा हमला, गांधी परिवार को धन पहुंचाते थे नारायणसामी
पुडुचेरी में कांग्रेस पर अमित शाह का बड़ा हमला, गांधी परिवार को धन पहुंचाते थे नारायणसामी। फाइल फोटो।

पुडुचेरी, एजेंसियां। पुडुचेरी में चंद रोज पहले तक रही कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मुख्यमंत्री रहे वी नारायणसामी केंद्रीय सहायता के रूप में मिलने वाले 15 हजार करोड़ रुपये का धन गांधी परिवार को पहुंचाते थे। यह धनराशि केंद्रशासित प्रदेश को प्रशासनिक और विकास कार्यो के लिए दी जाती थी। शाह ने कहा, कांग्रेस में योग्यता का कोई महत्व नहीं है। 2016 में पुडुचेरी में कांग्रेस ने ए नमासिवयम के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था लेकिन मुख्यमंत्री बनाया गया नारायणसामी को। नमासिवयम अब भाजपा में हैं।

loksabha election banner

रविवार को करईक्कल में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुडुचेरी को आदर्श केंद्रशासित राज्य बनाना चाहते थे। उन्होंने पुडुचेरी के चहुंमुखी विकास के लिए 115 योजनाएं स्वीकृत कीं। लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार क्षुद्र राजनीति में ही फंसी रही। कहीं भाजपा को श्रेय न मिल जाए, इसलिए उसने वे योजनाएं लागू नहीं कीं। शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पूर्व में दिए गलत बयान पर उनकी खिल्ली उड़ाई। कहा, 2019 में जब राजग सरकार ने मछली पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से संबंधित मंत्रालय का गठन किया, उस समय राहुल गांधी शायद छुट्टी पर थे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, जिस मंत्रालय को बने दो साल बीत चुके हैं, उसके बारे में कांग्रेस नेता को नहीं पता। ऐसे व्यक्ति को लोग कैसे अपना नेता बना सकते हैं, इस सवाल का जवाब वह जानना चाहते हैं। कहा, परिवारवाद में फंसी कांग्रेस पूरे देश में अपना अस्तित्व खो रही है। पुडुचेरी में कांग्रेस के शासन की क्षमता पर सवाल उठाते हुए शाह ने पूछा- कांग्रेस क्या पुडुचेरी का कल्याण कर सकती है ? विदित हो कि केंद्रशासित प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने 24 फरवरी को अपने पुडुचेरी दौरे में केंद्र सरकार से मछली से संबंधित मामलों के लिए अलग से मंत्रालय के गठन की मांग की थी। पुडुचेरी में मछुआरों की बड़ी संख्या है। उन्हें प्रभावित करने के उद्देश्य से राहुल ने यह मांग की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.