आजमगढ़ में आज पिता के लिए ताबड़तोड़ रैली करेंगे अखिलेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज आजमगढ़ में ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा करेंगे। यहां से उनके पिता तथा सपा सुप्रीमो उम्मीदवार हैं। माना जा रहा है कि आजमगढ़ में मुलायम के लिए रास्ता आसान नहीं है। उन्हें वहां भाजपा की ओर से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस लिए सपा वहां पूरी ताकत झोंक रही है। आजमगढ़ के साथ ही अखिलेश यादव की ल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज आजमगढ़ में ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा करेंगे। यहां से उनके पिता तथा सपा सुप्रीमो उम्मीदवार हैं। माना जा रहा है कि आजमगढ़ में मुलायम के लिए रास्ता आसान नहीं है। उन्हें वहां भाजपा की ओर से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस लिए सपा वहां पूरी ताकत झोंक रही है।
आजमगढ़ के साथ ही अखिलेश यादव की लालगंज सुरक्षित क्षेत्र में भी आज जनसभा होगी। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फैजाबाद, बहराइच और श्रावस्ती में जनसभाओं को संबोधित करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भदोही, फूलपुर व अमेठी में होंगे तो भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी भदोही, फूलपुर व इलाहाबाद में भाजपा के पक्ष में चल रही हवा को जोर देंगे।
पढ़ें: अखिलेश ने की बसपा, कांग्रेस और भाजपा को सबक सिखाने की अपील