जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी, हाई अलर्ट
मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब को फांसी दिए जाने के बाद उपजे हालात को गंभीरता से लेते हुए घाटी के अलावा जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू के मैसूमा इलाके में बुधवार की सुबह इस समाचार के मिलते ही स्थानीय लोगों की ओर से पत्थरबाजी की गई।
जम्मू। मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब को फांसी दिए जाने के बाद उपजे हालात को गंभीरता से लेते हुए घाटी के अलावा जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू के मैसूमा इलाके में बुधवार की सुबह इस समाचार के मिलते ही स्थानीय लोगों की ओर से पत्थरबाजी की गई।
एक ओर जहां घाटी में आतंकी अजमल कसाब को फासी देने के फैसले का राज्य के राजनीतिक दलों व गैर सरकारी संगठनों ने किया स्वागत किया है। वहीं दूसरी ओर घाटी में कुछ लोगों ने कसाब को फांसी दिए जाने पर अपना विरोध जताया है। यहीं नहीं कुछ संगठनों ने अफजल गुरु को भी फासी देने का मुद्दा उठाया। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए घाटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर