Move to Jagran APP

पुडुचेरी में AIADMK संस्थापक और तमिलनाडु के पूर्व CM एम. जी. रामचंद्रन की प्रतिमा को केसरिया कपड़े से ढ़कने के खिलाफ विधायकों ने किया विरोध

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन की एक प्रतिमा को केसरिया कपड़े से ढ़कने के खिलाफ विधायकों ने विरोध जताया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 09:56 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 09:56 AM (IST)
पुडुचेरी में AIADMK संस्थापक और तमिलनाडु के पूर्व CM एम. जी. रामचंद्रन की प्रतिमा को केसरिया कपड़े से ढ़कने के खिलाफ विधायकों ने किया विरोध
पुडुचेरी में AIADMK संस्थापक और तमिलनाडु के पूर्व CM एम. जी. रामचंद्रन की प्रतिमा को केसरिया कपड़े से ढ़कने के खिलाफ विधायकों ने किया विरोध

पुडुचेरी, पीटीआइ। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के सस्थापक और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.जी.रामचंद्रन की एक प्रतिमा को केसरिया कपड़े से ढ़कने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पार्टी विधायकों ने विरोध जताया है। AIADMK विधायक ए. अंबालागन ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने पार्टी के एक अन्य विधायक वैयापुरी मणिकंदन के साथ मिलकर केसरिया कपड़े को प्रतिमा को हटाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। AIADMK सूत्रों ने कहा कि मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है।

loksabha election banner

ईवी रामासामी पेरियार की मूर्ति पर भी फेंका जा चुका है भगवा रंग

बता दें कि इससे पहले कोयंबटूर के सुंदरम में समाज सुधारक ईवी रामासामी पेरियार की मूर्ति पर भगवा रंग फेंकने की खबर सामने आई थी। इस दौरान भी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया था।

एम.जी.रामचंद्रन के बारे में

एमजीआर का नाम मारुथुर गोपालन रामचंद्रन था, लेकिन उन्हें एमजीआर के नाम से जाना जाता है। वह भारतीय राजनीतिज्ञ और फिल्म अभिनेता  रहे हैं। तमिलनाडु में वह 10 साल तक मुख्यमंत्री तक रहे। इनका जन्म श्रीलंका के कैन्डी सिटी में 17 जनवरी 1917 को हुआ था।  24 दिसंबर 1987 को चेन्नई में उनका निधन हुआ था। 1988 में एम.जी.आर के मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

एमजीआर ने की थी तीन शादी

एमजीआर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने तीन शादियां की थी। पहली शादी चित्तरिकुलम बर्गवी से हुई, जिसे थंगामनी के नाम से भी जाना जाता है, जिनका बीमारी के कारण जल्दी निधन हो गया। बाद में उन्होंने दूसरी बार सत्यनंदवती से विवाह किया था। इनका भी बीमारी के चलते शादी के बाद निधन हो गया है। इसके बाद एमजीआर ने तीसरी बार विवाह किया। अभिनेत्री वीएन जानकी से उन्होंने तीसरी शादी की थी। बता दें कि वीएन ने एमजीआर से शादी करने के लिए अपने पति गणपति को तलाक दिया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.