ओबामा का भारत दौरा: यमुना एक्सप्रेस वे नहीं होगा बंद
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की आगरा यात्रा के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे बंद नहीं होगा। भारतीय और अमेरिकी एजेंसियों के बीच इस पर लगभग सहमति बन चुकी है। वहीं गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राजपथ के आसपास की छह बहुमंजिला इमारतों पर एंटी एयरक्राफ्ट गन के साथ जवान और 20
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की आगरा यात्रा के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे बंद नहीं होगा। भारतीय और अमेरिकी एजेंसियों के बीच इस पर लगभग सहमति बन चुकी है। वहीं गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राजपथ के आसपास की छह बहुमंजिला इमारतों पर एंटी एयरक्राफ्ट गन के साथ जवान और 20 इमारतों पर स्नाइपर्स तैनात होंगे। अमेरिका चाहता था कि उनके स्नाइपर्स तैनात हों, लेकिन भारत ने इससे इन्कार कर दिया।
अमेरिकी एजेंसियां ओबामा की आगरा यात्रा के दौरान दो दिन के लिए यमुना एक्सप्रेस बंद करने को कह रही थीं। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार अमेरिकी एजेंसियां यमुना एक्सप्रेस वे को बंद नहीं करने पर लगभग राजी हैं। लेकिन इसे वैकल्पिक रास्ते के रूप में तैयार रखा जाएगा। वैसे तो ओबामा विमान से आगरा जाएंगे। लेकिन कोहरे या किसी अन्य कारण से रुकावट होने पर यमुना एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल किया जा सकता है। उस दौरान यमुना एक्सप्रेस सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा।
वहीं, राजपथ पर बराक ओबामा की सुरक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पहली बार होगा जब अमेरिकी राष्ट्रपति खुले आसमान के नीचे भारी भीड़ के बीच दो घंटे से अधिक समय तक मौजूद रहेंगे। राजपथ के चारों ओर सात चरणों की सुरक्षा घेरा के साथ-साथ आसपास की बिल्डिंगों पर एंटी एयरक्राफ्ट गन से लैस जवान और स्नाइपर्स तैनात होंगे। सुरक्षा कारणों से ओबामा के कार्यक्रम को भी गोपनीय रखा जा रहा है।
पढ़ें : कश्मीर में सीमा पर सुरक्षा बढ़ी
पढ़ें : पांच सौ अरब डॉलर के कारोबार की नींव रखेंगे ओबामा-मोदी