भूस्खलन के बाद जम्मू श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से यातायात के लिए खुला
जम्मू के रामबन सेक्टर में कई भूस्खलन आने के बाद दो दिन के लिए इस राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी।
जम्मू (आईएएनएस)। शनिवार को जम्मू श्रीनगर राजमार्ग को आंशिक रूप से यातायात के लिए खोला गया। यहां से फिलहाल फंसे हुए वाहनों को जाने की अनुमति दी गई। बता दें जम्मू के रामबन सेक्टर में कई भूस्खलन आने के बाद दो दिन के लिए इस राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी।
बता दें 300 से अधिक किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर हल्के मोटर वाहनों और ट्रकों सहित 2,000 से अधिक गाड़ियां फंसी रहीं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात कर केंद्र सरकार से अनुरोध करने को कहा कि बन्नीहाल-काजीगुंड सुरंग के माध्यम से वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी जाए। ये सुरंग रामबन जिले के साथ कश्मीर घाटी को जोड़ता है।
यह भी पढ़ें: चल रहीं बर्फीली हवाएं, पूरा बिहार फिर से शीतलहर की चपेट में