अमेरिकी सहयोग से इंडियन नेवी की तकनीकी क्षमता में होगा इजाफा : आर के धोवन
एडमिरल आर के धोवन ने कहा कि भारतीय नौसेना ने हर मुश्किल हालात में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। इंडियन नेवी की यही खासियत है कि हम लगातार बेहतर से बेहतर काम कर रहे हैं।
मुंबई (एएनआई)। एडमिरल आर के धोवन ने कहा कि भारतीय नौसेना ने हर मुश्किल हालात में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। इंडियन नेवी की यही खासियत है कि हम लगातार बेहतर से बेहतर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच आपसी सैन्य अभियानों से निश्चित तौर पर एक नयी मजबूती आएगी। तकनीकी तौर पर भारतीय नौसेना और मजबूत होगी। दोनों देशों के बीच किस तरह से नौ सैन्य अभियानों को चलाया जाएगा इसके लिए हम एक विस्तृत योजना पर काम कर रहे हैं।
आइएनएस विराट पर नेवी के अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चेन्नई और केरल में हादसों में भारतीय नौसेना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेहतर ढंग से अपने फर्ज का निर्वहन किया जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं।
इंडो एशिया प्रशांत महासागर में 60 फीसद नेवी तैनात करेगा यूएस