Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश के उमरिया में सड़क हादसा; शादी से लौट रही बस पलटी, एक की मौत व 45 लोग घायल

मध्य प्रदेश के उमरिया में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां शादी से दुल्हन लेकर लौट रही बस पलट गई। इस हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है।

By TaniskEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 12:57 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 12:57 PM (IST)
मध्य प्रदेश के उमरिया में सड़क हादसा; शादी से लौट रही बस पलटी, एक की मौत व 45 लोग घायल
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में सड़क हादसा।

उमरिया, पीटीआइ। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक शादी-समारोह से लौट रही बस पलट गई। इस हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और लगभग 45 लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस जानकारी दी। अमरपुर पुलिस थाना के तहत आने वाले मरहाई मोड़ पर यह हादसा हुआ। बस में सवार लोग शहडोल के निवासी हैं और वे सतना से दुल्हन लेकर लौट रहे थे।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा कम से कम 46 यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया और बरगी के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। यहां एक 65 वर्षीय महिला, राम बाई गुप्ता ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा 45 घायलों में से 20 से 25 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए नजदीकी कटनी जिले में ले जाया गया। दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। 

बुधवार को उज्जैन में बस और ट्रक के बीच हुई थी टक्कर

बता दें कि बुधवार को उज्जैन स्थित शंकरपुर व पंवासा के बीच मक्सी रोड पर एक बस और ट्रक में टक्कर हो गई थी। इस दौरान बस पलट गई। दोनों वाहन तेज रफ्तार से आ रही थीं। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया के अनुसार पुलिस के अनुसार बस में अधिकतर मजदूर और उनके परिजन सवार थे। जानकारी के अनुसार ये लोग हैदराबाद की ओर जा रहे थे। गत महीने दताना-मताना के पास देवास रोड पर एक सड़क हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.