Move to Jagran APP

दिल्ली में बनाया जाएगा दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी को समर्पित स्मारक, येदि्युरप्पा ने दी जानकारी

कोरोना वायरस प्रोटोकॉल के अनुसार उनका अंतिम संस्कार राष्ट्रीय राजधानी(नई दिल्ली) में किया गया था। उनके निधन के एक पखवाड़े बाद मुख्यमंत्री ने बेलागवी का दौरा किया और सुरेश अंगड़ी के परिवार के सदस्यों को बुलाया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 03:04 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 03:11 PM (IST)
दिल्ली में बनाया जाएगा दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी को समर्पित स्मारक, येदि्युरप्पा ने दी जानकारी
सुरेश अंगड़ी को समर्पित स्मारक दिल्ली में बनाया जाएगा।

बेंगलुरू, प्रेट्र। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से बीते दिनों निधन हो गया था। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का एम्स में 23 सितंबर को कोरोना से निधन हो गया था। सुरेश अंगड़ी के सम्मान में अब सरकार उनके नाम पर स्मारक समर्पित करने जा रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी को समर्पित एक स्मारक का निर्माण नई दिल्ली में किया जाएगा।

loksabha election banner

कोरोना वायरस प्रोटोकॉल के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार राष्ट्रीय राजधानी(नई दिल्ली) में किया गया था। उनके निधन के एक पखवाड़े बाद मुख्यमंत्री ने बेलागवी का दौरा किया और सुरेश अंगड़ी के परिवार के सदस्यों को बुलाया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

बाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि सुरेश अंगड़ी को समर्पित एक स्मारक नई दिल्ली में बनाया जाएगा। बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री  अंड़ी के रिश्तेदार जगदीश शेट्टार ने दिवंगत केंद्रीय मंत्री को याद किया। गृह मंत्री बसवराज बोम्मई और जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

कर्नाटक में भाजपा को मजबूत करने में की मेहनत

अंगड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है। मोदी ने ट्वीट में लिखा है कि अंगड़ी ने कर्नाटक में भाजपा को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और मंत्री थे। उनका निधन दु:खद है। इसके साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा, रेलमंत्री पीयूष गोयल सहित अन्य नेताओं ने भी ट्वीट कर अंगड़ी के निधन पर दु:ख जताया है। 

सुरेश अंगड़ी कोरोना की वजह से मरने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं। इससे पहले अशोक गस्‍ती की पिछले दिनों कोरोना के कारण मौत हो गई थी। वह राज्यसभा के सांसद थे। वह कर्नाटक की बेलगाम सीट से 4 बार लोकसभा सांसद बने। वह 2004, 2009, 2014 और 2019 में बेलगाम से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.