Move to Jagran APP

वीडियो : कहासुनी में भड़के शख्स ने महिला कर्मचारी को पीटा, मामला दर्ज

यह वीडियो आंध्र प्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले नेल्लोर स्थित एक होटल के कार्यालय का है। उस शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

By Neel RajputEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 01:08 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 01:08 PM (IST)
वीडियो : कहासुनी में भड़के शख्स ने महिला कर्मचारी को पीटा, मामला दर्ज
वीडियो : कहासुनी में भड़के शख्स ने महिला कर्मचारी को पीटा, मामला दर्ज

अमरावती, एएनआइ। आंध्र प्रदेश में होटल के दो कर्मचारियों के बीच लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 27 जून का है, जिसमें नजर आ रहा है कि एक महिला कर्मचारी और एक पुरुष कर्मचारी के बीच कुछ कहा-सुनी चल रही है। इसी दौरान पुरुष कर्मचारी महिला को पीटने लगता है। यह वीडियो आंध्र प्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले नेल्लोर स्थित एक होटल के कार्यालय का है। उस शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

loksabha election banner

सूरत में बैंक महिला कर्मचारी के साथ मार-पीट

कुछ दिन पहले केनरा बैंक की सूरत स्थित एक शाखा में एक महिला कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था। इस वीडियो में एक शख्स बैंक के दो कर्मचारियों से बहस करता नजर आ रहा था, जिनमें से एक महिला कर्मचारी भी थी। थोड़ी देर बाद यह शख्स महिला के साथ बदसलूकी करता है और उसके साथ मारपीट करता है। यह शख्स पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। मामले में सख्ती दिखाते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से आरोपी कांस्टेबल को निलंबित करने की बात भी कह गई थी। वहीं इस मामले को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी काफी गंभीर नजर आई थी। उन्होंने जिले के कलेक्टर डॉ. धवल पटेल से बात की थी साथ ही उन्होंने कहा था कि इस मामले को गंभीरता से देखा जाएगा और बैंक कर्मियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा था कि बैंक हमारी सुविधा के लिए सभी सेवाओं का विस्तार कर रहे है, उनके साथ इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.