Move to Jagran APP

बैन के बीच कर्नाटक से आई आवाज- 'पटाखे मत जलाओ इन्हें खाओ', जानें क्या है वजह

कर्नाटक में पटाखे मत जलाओं इन्हें खाओं की आवाज सुनने को मिल रही है। हैरान मत होइए क्योंकि पटाखे की शक्ल में यहां पर चॉकलेट बेची जा रही है। इसका मसकद लोगों के बीच दिवाली पर पटाखे ना जलाने का संदेश दिया जा रहा है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 12:44 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 12:44 PM (IST)
बैन के बीच कर्नाटक से आई आवाज- 'पटाखे मत जलाओ इन्हें खाओ', जानें क्या है वजह
बैन के बीच कर्नाटक से आई आवाज- 'पटाखे मत जलाओ इन्हें खाओ', जानें क्या है वजह।

बेंगलुरु, एएनआइ। एक तरफ देशभर में पटाखे जलाने पर प्रतबिंध लगाया है वहीं कर्नाटक में 'पटाखे मत जलाओं इन्हें खाओं' की आवाज सुनने को मिल रही है। हैरान मत होइए दरअसल, यहां चॉकलेट को  'पटाखे मत जलाओ इन्हें खाओ' के कॉन्सेप्ट से बेचा जा रहा है। इन चॉकलेट का नाम रॉकेट,सुतली बॉम्ब और लक्ष्मी पटाखा जैसे नाम दिए गए हैं। इस चॉकलेट को पटाखे की शक्ल में बेचने का मकसद लोगों के बीच पटाखे ना जलाने का संदेश देना है। 

loksabha election banner

कोरोना के चलते कर्नाटक में पटाखों पर लगी थी पाबंदी

गौरतलब है कि 6 नवंबर को कर्नाटक में कोरोना महामारी के चलते पटाखे जलाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि जल्द ही इस संबंध में आदेश लागू किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी कई राज्यों में जलाने पर रोक लगा है। इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली, मध्य प्रदेश, यूपी सहित कई राज्यों में पटाखे जलाने पर पाबंदी लगाई गई है। वहीं एनजीटी ने पूरे देश में पटाखे प्रतिबंधित कर दिए थे, लेकिन जिन राज्यों में हवा की गुणवत्ता सही वहां पर 2 घंटे ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत दी गई है।

महाराष्ट्र में भी 8 से 10 बजे तक जलाए जा सकते हैं ग्रीन पटाखे

एनजीटी के आदेश के बाद महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि दिवाली पर रात 8 बजे से रात 10 बजे के बीच 'फूलझड़ी' और 'अनार' जैसे ध्वनिहीन पटाखों का उपयोग किया जा सकता है।

आंध्र प्रदेश में दिवाली वाले दिन सिर्फ 2 घंटे तक ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमित दी गई है। राज्य सरकार ने जारी किए ताजा बयान में बताया कि रात 8 बजे से रात 10 बजे तक ग्रीन पटाखे बेचे और खरीदे जा सकते हैं। बता दें कि हाल ही में एनजीटी ने देशभर में पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगाया था, हालांकि देश के उन राज्यों को 2 घंटे ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत दी थी, जहां पर हवा की गुणवत्ता सही हो। देशभर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए एनजीटी ने यह फरमान सुनाया था। देशभर में यह प्रतिबंध 30 नवंबर तक लागू किया है और 2 घंटे की छूट भी दिवाली, छठ, क्रिसमिस और नए साल के लिए दी गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.