Move to Jagran APP

इंडिगो की फ्लाइट में गूंजी किलकारी, दिल्ली से बेंगलुरु जारी रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म

इंडिगो ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हम पुष्टि करते हैं कि दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट 6ई 122 में समयपूर्व शिशु का जन्म हुआ है। इससे ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। बेंगलुरु हवाई अड्डे पर शाम 730 बजे उतरी फ्लाइट में शिशु का जन्म हुआ।

By Neel RajputEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 07:57 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 07:57 AM (IST)
इंडिगो की फ्लाइट में गूंजी किलकारी, दिल्ली से बेंगलुरु जारी रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उड़ते विमान में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

नई दिल्ली, प्रेट्र। इंडिगो की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट में बुधवार को एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर इंडिगो ने कहा, 'हम पुष्टि करते हैं कि दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट 6ई 122 में समयपूर्व शिशु का जन्म हुआ है। इससे ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।' विमानन उद्योग से जुड़े सूत्र ने बताया कि बेंगलुरु हवाई अड्डे पर शाम 7:30 बजे उतरी फ्लाइट में शिशु का जन्म हुआ।

loksabha election banner

फ्लाइट के क्रू मेंबर के साथ बच्चे की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और एयरलाइन के क्रू मेंबर्स को बच्चे के जन्म को लेकर काफी सराहा जा रहा है।

बता दें कि ऐसे कई बार ट्रेन में बच्चे के जन्म के मामले भी सामने आएं हैं। इसी साल जुलाई महीने में मुंबई से वाराणसी जा रही महानगरी एक्सप्रेस में एक प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया था। सतना में महिला के प्रसव पीड़ा होने के बाद भी कोई चिकित्सा सुविधा न मिलने पर उसने ट्रेन के चित्रकूट पहुंचने से पहले बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद गार्ड की सूचना पर महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थय केंद्र भेजा गया।

मुंबई रेलवे स्टेशन पर बच्चे का जन्म

पिछले साल नवंबर महीने में मुंबई में नेरुल से पनवेल जा रही एक महिला ने रेलवे के वन रुपी क्लीनिक में डॉक्टर और रेलवे कर्मचारियों की मदद से पनवेल रेलवे स्टेशन पर एक बच्चे को जन्म दिया था। वहीं, इससे पहले ऐसा ही एक एक और मामला सामने आया था। यहां ठाणे रेलवे स्टेशन पर वन रुपी क्लीनिक की सहायता से महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था। गर्भवती महिला इशरत शेख अपने एक रिश्तेदार के साथ अंबिवली स्टेशन से कुर्ला के एक अस्पताल में जा रही थी तभी अस्पताल ले जाते समय महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, इसके बाद रेलवे पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.