Move to Jagran APP

पाक ने 88 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए, 16 नावें जब्त

पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने शनिवार को देश की जल सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में 88 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2016 08:20 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2016 08:34 PM (IST)
पाक ने 88 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए, 16 नावें जब्त

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने शनिवार को देश की जल सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में 88 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि भारतीय मछुआरों को अरब सागर के पाकिस्तानी जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। 16 नावों को भी जब्त किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा 3/4 और मत्स्य अधिनियम की धारा 3/9 के तहत मामला दर्ज किया है।

दिसंबर 2015 में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पाकिस्तान की यात्रा के दौरान बातचीत की प्रक्रिया शुरू करने पर दोनों देश सहमत हुए थे। तब से यह तीसरी घटना है। पिछले महीने भी 45 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार कर लिए गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.