Move to Jagran APP

असम के गोलाघाट में आज शाम से 8 दिनों के लिए लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन

गोलाघाट शहर में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ने टाउन में संक्रमितों की संख्या बढ़ती संख्या को देखते हुए 8 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया

By Pooja SinghEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 02:39 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 02:39 PM (IST)
असम के गोलाघाट में आज शाम से 8 दिनों के लिए लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन
असम के गोलाघाट में आज शाम से 8 दिनों के लिए लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन

गोलाघाट, पीटीआइ। असम के गोलाघाट शहर में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ने टाउन में संक्रमितों की संख्या बढ़ती संख्या को देखते हुए 8 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। गोलाघाट नगर मंडल क्षेत्र में शाम 7 बजे से प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इसकी जानकारी मजिस्ट्रेट बिभाष चंद्र मोदी ने दी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि यहां पर आज शाम 7 बजे से 17 जुलाई तक यह संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि हाल में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में उछाल आया है, जिसके बाद संक्रमण का खतरा ज्यादा बन गया है। इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि इस आदेश के अनुसार किसी भी वाहनों का आना-जान बंद रहेगा। इस अवधि में निजी कार्यालय, बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और दुकानों का काम के दौरान गैर-आवश्यक गतिविधियों के साथ अनुमति नहीं दी जाएगी। गोलघाट में अबतक संक्रमितों की संख्या 617 हो गई है। पड़ोसी जोरहाट जिला प्रशासन ने बुधवार को एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था।

तेजी से बढ़ रहे COVID-19 मामलों को रोकने के लिए 28 जून से पहले ही  कामरूप मेट्रोपॉलिटन संपूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है। बता दें कि असम राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14,032 हो गया है। वहीं 22 लोगों की मौत हो चुकी है। 

अगर समूचे देश की बात करें तो यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख 67 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 21,129 तक पहुंच गई है। देश में इस वक्त सबसे ज्यादा संक्रमित देश महाराष्ट्र, तमिलनाडु और देश की राजधानी दिल्ली है। प्रत्येक दिन भारत में संक्रमित और मरनेवालों का आंकड़ा बढ़ रहा है। भारत पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।

इससे पहले ब्राजील दूसरे नंबर पर और अमेरिका पहले नंबर पर संक्रमित देश है। भारत से नीचे रूस चौथे नंबर पर संक्रमित देश है। इससे पहले रूस तीसरे नबंर पर संक्रमति देश था, लेकिन भारत में बढ़ते संक्रमण के चलते टॉप 10 की लिस्ट में तीसरे नंबर आ गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.