10 राज्यों में 75 फीसद नए COVID-19 मामले केंद्रित, 74 प्रतिशत हुआ ठीक होने वालों का दर
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोरोनावायरस के नए मामलों में से 75 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में केंद्रित हैं जबकि ठीक होने वालों का 74 प्रतिशत है।
नई दिल्ली, एएनआइ। देश में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में से 75 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही ये भी जानकारी दी की देश में ठीक होने वालों का दर 74 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि #IndiaFightsCorona देश में 75 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में से हैं। सामने आ रहे सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में दर्ज किए गए हैं। हालांकि, इन सभी राज्यों में ठीक होने वालों का दर भी 74 प्रतिशत है।
जानकारी के लिए बता दें कि भारत में रोजाना कोरोना वायरस के 80 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।शुक्रवार को 86,508 नए मामले सामने आए हैं और 1,129 मौतों की वृद्धि के साथ, भारत की COVID-19 गिनती गुरुवार को 57,32,519 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार 9,66,382 सक्रिय मामले शामिल हैं, हालांकि, देश में सामने आए कुल मामलों में से अब तक 46,74,988 संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस के कारण देश में मृत्यु का आंकड़ा 91,149 हो गया है।
वैश्विक स्तर पर भारत कोरोना वायरस के मामलों में तीसरे स्थान से उछलकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि, बाकी देशों की तुलना में भारत में कोरोना से संक्रमित होकर ठीक होने वालों की संख्या अधिक हो गई है। देश में कोरोना से सबसे ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। बात करें कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देश की तो अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ देश है। अमेरिका में कोरोना वायरस से करीब 60 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर ब्राजील में कोरोना के अधिक मामले हैं।