मिग-29, राफेल, जगुआर... 75 विमानों ने हवा में दिखाए हैरतअंगेज करतब, कॉकपिट से दिखा अद्भुत नजारा
73वें गणतंत्र दिवस के मौते पर भारतीय सेना के विमानों ने फ्लाइ पास्ट किया। फ्लाइ पास्ट में 75 विमानों ने हिस्सा लिया। फ्लाइ पास्ट में राफेल जगुआर मिग-29 जैसे विमान शामिल थे। कॉकपिट से शानदार तस्वीरें भी ली गई।

नई दिल्ली, जेएनएन। पूरा देश आज 73वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर दुनिया ने भारत की ताकत देखी। भारतीय सेना के जवानों ने परेड में अपनी ताकत का एहसास कराया। वहीं, वायुसेना के विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जिसने भी ये नजारा देखा उसने दांतों तले उंगलियां दबा ली।
75 विमानों ने किया फ्लाइ पास्ट
गणतंत्र दिवस के मौके पर 75 विमानों ने फ्लाइ पास्ट किया। राफेल, जगुआर, मिग-29, सुखोई, सारंग, अपाचे जैसे 75 विमानों ने हवा में हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। विमानों ने आसमान में रुद्र, बाज, अमृत, विनाश के अलावा कई संरचनाओं का प्रदर्शन किया।
#WATCH अमृत फोर्मेशन जिसमें 17 जगुआर शामिल हुए। इसका नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अविनाश सिंह, गौरव अरजरिया, विंग कमांडर संदीप जैन, ग्रुप कैप्टन एन. पी. वर्मा, विंग कमांडर प्रखर, विंग कमांडर रोहित राय, विंग कमांडर सिद्धार्थ, विंग कमांडर अंकुश तोमर और पवार ने किया।
(सोर्स: रक्षा मंत्रालय) pic.twitter.com/2jhCDT0Y9M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2022
#WATCH रुद्र फोर्मेशन का कॉकपिट दृश्य। इस फोर्मेशन में 2 ध्रुव हेलीकॉप्टर और 2 ALH रुद्र हेलीकॉप्टर ने भाग लिया था। इस फोर्मेशन का नेतृत्व 301 आर्मी एविएशन स्पेशल ऑपरेशंस के कर्नल सुदीप्तो चाकी ने किया था।
(वीडियो सोर्स: रक्षा मंत्रालय) pic.twitter.com/Jv8kFVeW49
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2022
कॉकपिट से दिखा शानदार नजारा
यही नहीं, पहली बार विमान के कॉकपिट से शानदार तस्वीरें भी ली गईं। कॉकपिट से विमानों के करतब के वीडियो भी बनाए गए। इनको लाइव स्ट्रीम किया गया। आसमान में करतब करते भारतीय सेना के विमान अलग ही एहसास का अनुभव करा रहे थे।
Edited By Manish Negi