Move to Jagran APP

देश में 24 घंटे में 6,654 मामले, अब तक सवा लाख से ज्यादा संक्रमित, महाराष्‍ट्र में बिगड़े हालात

देश में बीते 24 घंटे में 6654 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन ढाई हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। राज्‍यों का हाल जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 10:22 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 02:15 AM (IST)
देश में 24 घंटे में 6,654 मामले, अब तक सवा लाख से ज्यादा संक्रमित, महाराष्‍ट्र में बिगड़े हालात
देश में 24 घंटे में 6,654 मामले, अब तक सवा लाख से ज्यादा संक्रमित, महाराष्‍ट्र में बिगड़े हालात

नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन में ढील और आवाजाही की सुविधाओं की सीमित बहाली के दुष्परिणाम संक्रमण के मामलों में तेजी वृद्धि के रूप में सामने आने लगे हैं। पिछले हफ्ते भर से रोजाना लगभग पांच हजार के आस-पास नए मामले सामने आ रहे थे। पिछले दो दिनों से तो यह संख्या छह हजार को पार कर जा रही है। शनिवार को साढ़े छह हजार से ज्‍यादा नए मामले सामने आए जिसके साथ देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा सवा लाख को पार कर गया है। इनमें से 37 सौ से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

loksabha election banner

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 6,654 नए मामले सामने आए हैं जबकि 137 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना के मामले बढ़कर 1,25,100 हो गए हैं जबकि 3720 लोगों की संक्रमण से अब तक जान जा चुकी है। शनिवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 60, गुजरात में 27, दिल्ली 23, तमिलनाडु में पांच, बंगाल में चार, राजस्थान में तीन, कर्नाटक में दो और जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड व आंध्र प्रदेश में एक-एक लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। राजधानी दिल्ली में एक दिन में मरने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या है।

महाराष्ट्र में संक्रमण पर रोक नहीं

महाराष्ट्र में तमाम कोशिशों के बावजूद नए मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। शनिवार को भी 2,608 नए केस सामने आए, एक दिन में नए मामलों की यह दूसरी बड़ी संख्या है। इससे पहले शुक्रवार को सबसे ज्यादा 2,940 नए मामले मिले थे। राज्य में संक्रमितों की संख्या 47,190 पर पहुंच गई है। इनमें से आधे से ज्यादा संक्रमित अकेले मुंबई में हैं। महाराष्ट्र में 1,671 पुलिसकर्मी भी अब तक संक्रमित हुए हैं।

दिल्ली में पांच दिन से रोज पांच सौ मामले

राजधानी दिल्ली में भी पिछले पांच दिनों से लगातार पांच सौ से ज्यादा नए मामले सामने आए रहे हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा 660 केस मिले थे। शनिवार 591 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 12,910 पर पहुंच गई।

गुजरात में 10 हजार से ज्यादा संक्रमित

गुजरात में संक्रमितों की संख्या 13,669 हो गई है, जिसमें से अकेले अहमदाबाद में ही 10 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। शनिवार को भी राज्य में 396 नए मामलों में अहमदाबाद में ही 277 नए मामले मिले। 27 में से 24 मौतें भी अहमदाबाद में हुई हैं।

केरल-कर्नाटक-तमिलनाडु में पाबंदियों में छूट से बुरा हाल

लॉकडाउन के दौरान लगी पाबंदियों में छूट के बुरे नतीजे केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में देखने को मिल रहे हैं। केरल और कर्नाटक में शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड क्रमश: 62 और 216 नए मामले सामने और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 794 और 1,958 हो गई। ये दोनों राज्य ऐसे हैं, जहां कोरोना पर लगभग काबू पा लिया गया था। तमिलनाडु में भी लगातार मामले बढ़ रहे हैं। यहां 759 नए मामले के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 15,512 हो गई है।

उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में भी बढ़े मामले

उत्तर भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी मामले बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 280 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,017 हो गई है। राजस्थान में 248 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 6,742 हो गई है। इसी तरह 80 नए मामलों के साथ जम्मू-कश्मीर में 1,569, 228 नए केस के साथ बिहार में 2,394, ओडिशा में 80 नए मामलों के साथ 1,269 और उत्तराखंड में 91 नए केस के साथ अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 246 हो गई है। बंगाल में 3,459, हरियाणा में 1,119 और मध्य प्रदेश में अब तक 6,378 संक्रमित सामने आ चुके हैं।

असम से 60 नए केस

असम में भी 87 नए केस मिले हैं। एक दिन में राज्य में मिले यह सबसे बड़ी संख्या है। अब तक 346 संक्रमित मिल चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने राज्य के बाहर रह रहे लोगों से कहा कि बहुत जरूरी तभी वो असम लौटें। सिक्किम में भी पहला मामला सामने आया है। 25 साल का यह युवक 17 मई को दिल्ली से बस द्वारा सिलीगुड़ी और उसके बाद सिक्किम पहुंचा था।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 47,190

तमिलनाडु - 15,512

गुजरात - 13,669

दिल्ली - 12,910

राजस्थान - 6,742

मध्य प्रदेश - 6,378

उत्तर प्रदेश - 6,017

बंगाल - 3,459

आंध्र प्रदेश - 2,714

पंजाब - 2,113

तेलंगाना - 1,713

बिहार - 2,394

कर्नाटक - 1,958

जम्मू-कश्मीर - 1,569

ओडिशा - 1,269

हरियाणा - 1,119

केरल - 794

झारखंड - 340

असम - 346

चंडीगढ़ - 233

त्रिपुरा - 175

हिमाचल प्रदेश - 189

उत्तराखंड - 246

छत्तीसगढ़ - 216

लद्दाख - 52

गोवा - 55

अंडमान-निकोबार - 33

मणिपुर - 27

पुडुचेरी - 25

मेघालय - 13

मिजोरम - 1

अरुणाचल - 1

सिक्किम - 1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.