असम में बाढ़ से 155 गांवों के 65 हजार लोग प्रभावित
असम में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद आज यहां बाढ़ के हालात और गंभीर हो गए हैं। इसके चलते 155 से अधिक गांवों के करीब 65,000 लोग इससे प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी बाढ़ रिपोर्ट में कहा कि इससे धेमाजी,
गुवाहाटी। असम में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद आज यहां बाढ़ के हालात और गंभीर हो गए हैं। इसके चलते 155 से अधिक गांवों के करीब 65,000 लोग इससे प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी बाढ़ रिपोर्ट में कहा कि इससे धेमाजी, लखीमपुर और सोनितपुर जिले के गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, सबसे बुरी तरह सोनितपुर जिला प्रभावित हुआ है जहां करीब 50000 लोग पीड़ित हैं। लखीमपुर में 13000 से अधिक लोग बाढ़ की आपदा झेल रहे हैं। बाढ़ के कारण 1600 हेक्टेयर से अधिक खेत जलमग्न हो गये हैं। अधिकारियों ने सोनितपुर में सात राहत शिविर खोले हैं जहां 7712 लोग शरण ले रहे हैं।
पढ़ें: नदियों के कटान से दहशत, कई गांवों में मुश्किल बना बाढ़ का पानी