Move to Jagran APP

देश में महामारी के दौरान 50,025 आयुष्मान भारत केंद्र चलन में रहे

678 जिलों में स्थित 50025 परिचालन एबी-एचडब्ल्यूसी में 27890 उप स्वास्थ्य केंद्र 18536 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 3599 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। कुल मिलाकर इन केंद्रों में 28.10 करोड़ से अधिक लोगों को देखा गया है जिनमें 53% से अधिक महिलाएं हैं।

By Nitin AroraEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 03:10 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 03:16 PM (IST)
देश में महामारी के दौरान 50,025 आयुष्मान भारत केंद्र चलन में रहे
देश में महामारी के दौरान 50,025 आयुष्मान भारत केंद्र चालू रहे।

नई दिल्ली, एजेंसियां। कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बीच, देश भर में 50,000 (50,025) से ज्यादा आयुष्मान भारत - स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (AB-HWCs) द्वारा काम किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि घरों के करीब समुदायों को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (सीपीएचसी) सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से, दिसंबर 2020 तक 1.5 लाख एबी-एचडब्ल्यूसी की स्थापना की जाएगी।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, '50,000 से अधिक [केंद्र] स्थापित होने के साथ, लक्ष्य का एक तिहाई पूरा हो गया है। इस वजह से 25 करोड़ से अधिक लोगों के लिए सस्ती प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार हुआ है।' 678 जिलों में स्थित 50,025 परिचालन एबी-एचडब्ल्यूसी में 27,890 उप स्वास्थ्य केंद्र, 18,536 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 3,599 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। कुल मिलाकर, इन केंद्रों में 28.10 करोड़ से अधिक लोगों को देखा गया है, जिनमें 53% से अधिक महिलाएं हैं।

6.43 करोड़ से अधिक लोगों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह के लिए 5.23 करोड़ और कैंसर के लिए 6.14 करोड़ लोगों की जांच की गई है। सरकार ने एक बयान में कहा कि उच्च रक्तचाप के इलाज के लिए लगभग 1 करोड़ लोगों को मुफ्त में दवाइयां दी जा रही हैं और लगभग 60 लाख को मधुमेह की दवाई दी गई हैं।

हर्षवर्धन बोले, यह केंद्र और राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के संयुक्त प्रयासों, सभी स्तरों पर निगरानी, प्रक्रियाओं के मानकीकरण, राज्यों / संघ राज्य क्षेत्रों को दिए गए काम व स्वास्थ्य प्रणालियों के निर्माण के कारण संभव हो सका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एचडब्ल्यूसी ने कोविड -19 प्रबंधन में भी मदद की है। बताया गया कि केंद्रों पर 30 लाख से अधिक वेलनेस सेशन आयोजित किए गए हैं जिनमें योग, जुंबा, कम्युनिटी वॉक, शिरोधारा, मेडिटेशन आदि गतिविधियां शामिल हैं।

आयुष्मान भारत को 2018 में स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (एचडब्ल्यूसी) और प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) को जोड़कर शुरू किया गया था। पहला AB-HWC छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के झंगला में 14 अप्रैल 2018 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.