Move to Jagran APP

नोटबंदी के एक महीने बाद जन धन खातों से निकले 5 हजार करोड़

सात दिसंबर को जन धन खातों में 74,610 करोड़ रुपये की राशि जमा थी। यह इन खातों में जमा राशि का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा था। इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट जारी है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sun, 29 Jan 2017 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2017 10:48 PM (IST)
नोटबंदी के एक महीने बाद जन धन  खातों से निकले 5 हजार करोड़
नोटबंदी के एक महीने बाद जन धन खातों से निकले 5 हजार करोड़

नई दिल्ली, प्रेट्र। जन धन खातों से नोटबंदी के एक महीने बाद यानी सात दिसंबर से 5,582.83 करोड़ रुपये की निकासी हुई। सात दिसंबर को जन धन खातों में 74,610 करोड़ रुपये की राशि जमा थी। यह इन खातों में जमा राशि का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा था। इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट जारी है।

loksabha election banner

वित्त मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार 11 जनवरी को यह राशि घटकर 69,027.17 करोड़ रुपये रह गई। यानी सात दिसंबर से 11 जनवरी की अवधि में जन धन खातों में कुल जमा में 5,582.83 करोड़ रुपये की कमी आई।

RBI ने दिया नेताओं को बड़ा झटका, चुनाव आयोग की सिफारिश की नामंजूर

देश में कुल 26.68 करोड़ जन धन खाते हैं। इन खातों का दुरुपयोग रोकने के लिए 30 नवंबर से निकासी की मासिक सीमा 10 हजार रुपये तय की गई है। जन धन खातों में जमा की अधिकतम सीमा 50 हजार रुपये है। नौ नवंबर को इन खातों में 45,636.61 करोड़ रुपये की राशि जमा थी। इसी दिन से नोटबंदी का फैसला प्रभावी हुआ था।

नोटबंदी की घोषणा के एक महीने के भीतर जन धन खातों में जमा राशि में 28,973 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ था। इस बीच आधार से जुडे़ जन धन खातों की संख्या 11 जनवरी को समाप्त सप्ताह में बढ़कर 15.36 करोड़ हो गई है। नोटबंदी के दिन यह आंकड़ा 13.68 करोड़ था।

चुनावी राज्यों से 96 करोड़ नकद, 25 करोड़ की शराब बरामद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.