लद्दाख में 40 नए कोरोना के मामले सामने आने से हड़कंप, 778 हुए सक्रिय केस
अब राज्य में कुल मामलों की 3142 हो गई है और 778 सक्रिय मामले हैं।
लेह, एएनआइ। लद्दाख में 40 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। सूचना और जनसंपर्क विभाग के अनुसार, केंद्रशासित प्रदेश में 40 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं। विभाग ने अब राज्य में कुल मामलों की 3142 हो गई है और 778 सक्रिय मामले हैं। 2,329 लोगों को ठीक किया जा चुका है। वहीं, उन्होंने कहा, राज्य में पिछले घंटों 41 मरीजों को ठीक किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई।
बता दें कि भारत में आज कोरोना के मामलों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश में आज 95000 से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे पहले भी लगभग 94000 का आकंड़ा दर्ज किए गया था, लेकिन उसके बाद मामले घटे थे। हालांकि, गुरुवार को रिकॉर्ड 95735 मामले दर्ज किए गए हैं। बीचे 24 घंटों के दौरान 1,172 लोगों की मौत भी हुई है। इस बीच वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। कोरोना के एक्टीव मामलों से पूरी तरह से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या करीब चार गुना हो गई हैं। ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो यह आंकड़ा करीब 78 फीसद पर पहुंच गया है। यह दर्शाता है कि देश में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में 61 फीसद सक्रिय मामले हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 44 लाख 65 हजार 864 हो गया है। इसमें से 34 लाख 71 हजार 84 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 9 लाख 19 हजार 18 एक्टिव मामले हैं। इस महामारी से अब तक 74,935 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसमें बुधवार को हुई 1,107 मौतें भी शामिल हैं। आईसीएमआर के मुताबिक बुधवार को 11 लाख 29 हजार 756 नमूनों की जांच की गई। भारत उन देशों में शामिल हैं, जहां एक दिन में सर्वाधिक टेस्ट हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में अब तक 5 करोड़ 29 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हर हफ्ते ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी जुलाई के मुकाबले तीन गुना बढ़ गई है। जुलाई के तीसरे हफ्ते में कुल 1.53 लाख मरीज ठीक हुए थे, जिनकी संख्या सितंबर के पहले सप्ताह में बढ़कर 4.84 लाख से अधिक हो गई।