Kullu Dussehra Fest 2019: कुल्लू दशहरा फेस्टिवल में 4 हजार महिलाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश
हिमचाल के प्रसिद्ध त्योहार कुल्लू दशहरा शनिवार को रथ मैदान में आयोजित किया गया। इस फेस्टिवल में 4 हजार महिलाओं ने हिस्सा लिया।
शिमला, एएनआइ। हिमचाल के प्रसिद्ध त्योहार कुल्लू दशहरा शनिवार को रथ मैदान में आयोजित किया गया। इस फेस्टिवल में 4 हजार महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान इन महिलाओं ने लोक नृत्य भी किया। सभी महिलाएं पारंपारिक परिधानों में सजी हुई नजर आईं जबकि पुरुषों ने ढोल बजाया।
कार्यक्रम का मकसद
यह कार्यक्रम घर को साफ-सफाई का संदेश देने का एक अवसर था, जिसमें कई प्रतिभागियों ने अपने परिवेश और शहर को स्वच्छ रखने के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान 4 हजार महिलाओं ने सभी को साफ- सफाई करने का संदेश दिया।
कब मनाया जाता है कुल्लू दशहरा
कुल्लू दशहरा विजयदशमी के बाद सात दिनों मनाया जाता है। इसका आयोजन हिमाचल प्रदेश में हर साल किया जाता है। 1 घंटे तक यह रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नाटी डांस का प्रसिद्ध
हिमाचल प्रदेश में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर्ष- उल्लास देखने को मिलता है। इस दौरान हिमाचल का पारंपरिक नृत्य 'नाटी' का आयोजन किया जाता है। पिछले पांच सालों से कुल्लू की पारंपरिक डांस उत्सव नाटी का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी इन 5 हजार महिलाओं ने जमकर नाटी डांस किया।
2014-2015 में हुआ नाटी उत्सव
इससे पहले वर्ष 2014 -2015 में नाटी उत्सव देखने को मिला था। इस दौरान 6 हजार के आस-पास महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इससे पहले नाटी को बंद करने की बात भी उठी थी, लेकिन सभी की सहमति के बाद इसको जारी रखा गया।