पुडुचेरी में कोरोना के 32 नए मामले दर्ज, 1 हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
पुडुचेरी में मंगलवार को नए 32 संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1041 तक पहुंच गया है
पुडुचेरी, एएनआइ। पुडुचेरी में मंगलवार को नए 32 संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1,041 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य और परिवार विभाग का एक मेडिकल बुलेटिन में बताया कि राज्य में 510 एक्टिव केस हैं जबकी 517 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 22,252 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 467 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7 लाख 19 हजार 665 हो गई है। इसमें से 2 लाख 59 हजार 557 एक्टिव मामले हैं, जबकि 4 लाख 39 हजार 948 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, इस महामारी से अब तक 20 हजार के पार लोगों की मौत गई है।
बता दें कि इस वायरस सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली प्रभावित है। इंसान से इंसान में फैलने वाले इस वायरस का असर सिर्फ भारत में ही नहीं है बल्कि पूरी दुनिया इससे जूझ रही है। इस वक्त भारत पूरी दुनिया तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।ब्राजील से पहले सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 29 लाख 92 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 32 हजार 399 तक पहुंच गया है। ब्राजील के भारत सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। वैश्विक स्तर पर संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 15 लाख 79 हजार के पार पहुंच गया है।
चीन के वुहान से फैले इस जानलेवा वायरस का अभी तक कई कारगर इलाज नहीं मिल पाया है। सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस से निपटने के लिए एहतियात बरत रहे हैं। सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई का ध्यान रख रहे हैं ताकी यह संक्रमण तेजी से ना फैले। इंसान से इंसान में फैलने वाले वायरस की रोकथाम के लिए सभी देश अपने स्तर पर वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं।