Move to Jagran APP

सुकमा जिले में नक्सली हमले में 3 जवान शहीद, 12 घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कल दोपहर से आज सुबह तक चली नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में 208 कोबरा बटालियन के तीन जवान शहीद हो गए, वहीं 13 घायल हो गए हैं। घायलों में 7 की हालत चिंताजनक बनी हुयी है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 04 Mar 2016 06:39 PM (IST)Updated: Fri, 04 Mar 2016 06:43 PM (IST)
सुकमा जिले में नक्सली हमले में 3 जवान शहीद, 12 घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कल दोपहर से आज सुबह तक चली नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में 208 कोबरा बटालियन के तीन जवान शहीद हो गए, वहीं 13 घायल हो गए हैं। घायलों में 7 की हालत चिंताजनक बनी हुयी है। सभी घायलों को हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर किया गया है। इधर पुलिस ने एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया है। इसके अलावे कई नक्सलियों के मारे जाने एवं घायल होने के दावे किए गए हैं।

loksabha election banner

चौबीस घंटे तक चली मुठभेड़

पुलिस सूत्रों के अनुसार क्रिस्टारम् थाना से कल सुबह कोबरा बटालियन के जवान गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुए थे। ग्राम डब्बामरका के समीप एंबुश लगाये बैठे नक्सलियों ने पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। कल दोपहर से शुरू हुयी मुठभेड़ आज सुबह तक चलती रही।

तीन बार हुआ हमला

सूत्रों के अनुसार डब्बामारका में घायल साथियों को कंधे पर ला रहे जवानों पर माओवादियों ने तीन बार हमला किया। किस्टारम से डब्बाामरका की दूरी करीब 15 किमी है। जवानों के किस्टारम से निकलने की भनक नक्सलियों को लग गई थी और वे आनन-फानन में डब्बामरका के निकट पहाड़ी पर एंबुश लगाकर बैठ गए थे।

कोबरा और डीआरजी के करीब 200 जवान अपने घायल साथियों को लेकर जगंल में नक्सलियों से मुकाबला करते डटे रहे। पहली मुठभेड़ में घायल जवानों को लेकर जब पुलिस पार्टी लौट थी, उसी दौरान दो अन्य स्थानों पर जंगल में छिपे नक्सलियों ने हमला किया।

बड़े नक्सली लीडरों ने संभाला मोर्चा

बताया जा रहा है कि माओवादियों की तीन मिलिट्री कंपनी वाली बटालियन इसी इलाके में मौजूद हैं और अनेक दुर्दांत किस्म के नक्सली नेता भी यहां डेरा जमाए हुए हैं। नक्सली रमन्ना, हिङमा व सावित्री जैसे बड़े हार्डकोर ने मोर्चा संभाला था

पढ़ेंः झारखंड के तमाड़ में नक्सलियों ने पांच वाहन फूंके


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.