Move to Jagran APP

'असीम' पोर्टल पर 24.4 लाख पंजीकरण, 48 हजार को काम, सबसे ज्यादा आवेदक कंप्यूटर प्रशिक्षित

कंप्यूटर टेलरिंग और बिजली में प्रशिक्षित कामगार रोजगार की सबसे ज्यादा तलाश में हैं लेकिन सबसे अधिक मांग लॉजिस्टिक्स टूरिज्म और दूरसंचार जैसे सेक्टर में प्रशिक्षित युवाओं की है।

By Vinay TiwariEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 04:39 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 04:39 PM (IST)
'असीम' पोर्टल पर 24.4 लाख पंजीकरण, 48 हजार को काम, सबसे ज्यादा आवेदक कंप्यूटर प्रशिक्षित

नई दिल्ली [नीलू रंजन]। लॉन्च होने के तीन हफ्तों के भीतर ही 'असीम' ऑनलाइन पोर्टल पर देश में रोजगार देने वाले उद्योगों और रोजगार की तलाश में लगे प्रशिक्षित कामगारों की जरूरतें स्पष्ट होने लगी हैं। कंप्यूटर, टेलरिंग और बिजली में प्रशिक्षित कामगार रोजगार की सबसे ज्यादा तलाश में हैं, लेकिन सबसे अधिक मांग लॉजिस्टिक्स, टूरिज्म, आतिथ्य और दूरसंचार जैसे सर्विस सेक्टर में प्रशिक्षित युवाओं की है।

loksabha election banner

यह स्थिति तब है जब सर्विस सेक्टर पूरी तरह नहीं खुला है। ऐसे में सर्विस सेक्टर में ही सबसे ज्यादा कौशल विकास पर ध्यान देना शायद उचित होगा। असीम ([आत्मनिर्भर स्किल्ड इंप्लॉई इंप्लॉयर मैपिंग)] से जो आंक़़डे आ रहे हैं, उसके अनुसार ऑनलाइन पोर्टल पर मांग और जरूरत के हिसाब से 48 हजार से अधिक कामगार रोजगार पाने में सफल भी रहे। रोजगार के लिए पंजीकरण कराने वालों में सबसे अधिक कामगार उत्तर प्रदेश से हैं।

उसके बाद हरियाणा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का स्थान आता है। जिन राज्यों के उद्योगों ने रोजगार के ऑफर किए हैं, उनमें 56,952 जॉब के साथ सबसे ऊपर कर्नाटक है।

रोजगार के लिए पंजीकरण राज्य      कामगारों की तादाद

उत्तर प्रदेश                                       3,36,212,

हरियाणा                                          1,74,545

तमिलनाडु                                        1,62,342

महाराष्ट्र                                          1,52,921

पश्चिम बंगाल                                  1,14,895

रोजगार के सबसे ज्यादा ऑफर राज्य           नौकरियों की पेशकश

कर्नाटक                                                        56,952

महाराष्ट्र                                                       27,819

तेलंगाना                                                      18,675

हरियाणा                                                       17,799

तमिलनाडु                                                    17,072

पोर्टल पर पंजीकरण के आंक़़डों के मुताबिक कंप्यूटर और इससे संबंधित क्षेत्र से प्रशिक्षित सबसे ज्यादा 1,17,503 कामगार रोजगार की तलाश में हैं। इसके बाद 1,10,715 ऐसे कामगार रोजगार की तलाश कर रहे हैं, जो खुद टेलरिंग का काम कर रहे थे। 78,537 असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, 66,938 सिलाई मशीन ऑपरेटर और 58,168 रिटेल सेल्स एक्जीक्यूटिव रोजगार की तलाश में है।

यदि स्वरोजगार में लगे टेलर और सिलाई मशीन ऑपरेटर को मिला लें तो सबसे अधिक 1,77,653 कामगार टेलरिंग क्षेत्र से संबंधित हैं। वहीं उद्योगों की जरूरतें देखें तो उन्हें सबसे अधिक 43,897 कूरियर डिलीवरी एक्जीक्यूटिव की जरूरत है। इसके बाद 26,970 हाउसकीपिंग अटेंडेंट, 15,540 कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव और 12,000 वेयरहाउस एसोसिएट की जरूरत बताई गई है।

यदि रोजगार के संबंधित क्षेत्रों के हिसाब से इन आंक़़डों को देंखे तो लॉजिस्टिक्स में 83,736, टूरिज्म व हॉस्पिटेलिटी में 42,310, टेलीकॉम में 28,088 और हेल्थकेयर में 8,273 कामगारों की मांग है। उद्योगों, कामगारों के बीच सेतु केंद्रीय कौशल विकास मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने उद्योगों और प्रशिक्षित कामगारों के बीच सेतु के रूप में काम करने के लिए जुलाई में असीम पोर्टल लांच किया था। इस पोर्टल पर 31 जुलाई तक 24.50 लाख से अधिक कामगार अपना पंजीकरण करा चुके थे। वहीं 338 कंपनियों ने कुल 2.25 लाख से अधिक कामगारों की जरूरत बताई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.