दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक को मारी गोली
नई दिल्ली [जासं]। गोकुलपुरी में आपसी रंजिश में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गोकुलपुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पिंकेश [23] परिजनों के साथ बृजपुरी में रहता है। बीती रात करीब साढ़े दस बजे हथियारों से लैस अज्ञात बदमाश उसके घर में घुस गये और पिंकेश के साथ मारपीट करने लगे। बदमाशों ने पिंकेश पर फायरिंग झोंक दी। गोली लगते ही पिंकेश घायल होकर वहीं गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। परिजनों ने फौरन ही मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस सूत्रों की मानें तो पिंकेश का इलाके में रहने वाले एक शख्स के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर