Move to Jagran APP

कर्नाटक: फिश प्रोसेसिंग प्लांट में केमिकल लीक, अस्पताल में भर्ती 20 कर्मचारी

कर्नाटक के मंगलुरु में फिश प्रोसेसिंग प्लांट केमिकल लीक हुआ है। केमिकल लीक होने के कारण वहां मौजूद कई कर्मचारियों की तबीयत खराब हो गई। 20 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 08:44 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 08:44 AM (IST)
कर्नाटक: फिश प्रोसेसिंग प्लांट में केमिकल लीक, अस्पताल में भर्ती 20 कर्मचारी
कर्नाटक के प्लांट में केमिकल लीक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक के मंगलुरु में एक प्लांट में केमिकल लीक होने से कई कर्मचारी बीमार हो गए हैं। बीमार कर्मचारियों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि ये घटना मंगलवार को मंगलुरु शहर के बाहरी इलाके बैकमपाडी में स्थित फिश प्रोसेसिंग प्लांट में हुई है। प्लांट में केमिकल लीक होने के कारण 20 कर्मचारियों की तबीयत खराब हो गई थी।

loksabha election banner

पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने बताया कि ये घटना बैकमपाडी औद्योगिक एरिया में स्थित ऐवरेस्ट फिश प्रोसेसिंग प्लांट में घटी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के वक्त प्लांट में 80 कर्मचारी मौजूद थे। केमिकल लीक होने के बाद कुछ कर्मचारियों की तबीयत खराब हो गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

20 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

पुलिस आयुक्त ने बताया कि कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। तबीयत खराब होने के चलते 20 कर्मचारियों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को भी बुलाया गया। केमिकल लीक कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.