Move to Jagran APP

तीन दिनों में राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को मिलेंगी कोरोना वैक्सीन की 19,95,770 खुराकें: स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में 16 जनवरी से शुरू कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को तेजी से चलाया जा रहा है। इस क्रम में अगले तीन दिनों के भीतर तमाम राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना वैक्सीन की 1995770 खुराकें मिलने वाली है।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 03:09 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 03:09 PM (IST)
तीन दिनों में राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को मिलेंगी कोरोना वैक्सीन की 19,95,770 खुराकें: स्वास्थ्य मंत्रालय
केंद्र ने दिया राज्यों के पास मौजूद कोरोना वैक्सीन का आंकड़ा

 नई दिल्ली, प्रेट्र। COVID-19 vaccine doses: अगले तीन दिनों में देश के तमाम राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना वैक्सीन की 19,95,770 खुराकें मिलने वाली है। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने इसकी जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि अभी भी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के पास वैक्सीन की 2.58 करोड़ से अधिक खुराकें मौजूद हैं। देश के तमाम राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी भी हैं। इसकी जानकारी शुक्रवार को केंद्र सरकार ने दी। 

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने शुक्रवार जानकारी दी और बताया कि 27.90 करोड़ (27,90,66,230) से अधिक वैक्सीन की खुराकें अब तक राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त दिया गया है। इसमें से बर्बाद हुए खुराकों समेत अब तक कुल खपत का आंकड़ा 25,32,65,825 है। वहीं अभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के पास कुल 2,58,00,405 खुराकें बची हुई हैं।

2019 के अंत में चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस संक्रमण ने दो-तीन माह के भीतर ही पूरी दुनिया में तबाही मचा दी। 11 मार्च 2020 को इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित कर दिया। अब तक इस घातक संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीन ही है। देश में इस साल जनवरी माह से शुरू कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत कोवैक्सीन व कोविशील्ड की खुराकें देी जा रही हैं। अब इन दोनों के साथ रूसी वैक्सीन स्पुतनिक V भी शामिल हो गया है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 32,59,003 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,89,60,399 हो गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सुबह जानकारी दी कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 62,480 नए मामले आए और 1,587 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,97,62,793 हो गया और मरनेवालों की संख्या 3,83,490 हो गई है। वहीं अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,98,656 है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.