Move to Jagran APP

कोरोना से एक दिन में 194 मौतें, गुजरात में 100 से अधिक डॉक्टर आए चपेट में; जानें बाकी राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या देश भर में सर्वाधिक है। इस राज्य में अब तक 59546 लोग संक्रमित हो चुके हैं जो देश की कुल संख्या का 35.96 फीसद है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 10:17 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 12:55 AM (IST)
कोरोना से एक दिन में 194 मौतें, गुजरात में 100 से अधिक डॉक्टर आए चपेट में; जानें बाकी राज्यों का हाल
कोरोना से एक दिन में 194 मौतें, गुजरात में 100 से अधिक डॉक्टर आए चपेट में; जानें बाकी राज्यों का हाल

नई दिल्ली, जेएनएन। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 6,566 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,58,333 हो गई है। इस बीच पिछले 24 घंटों में मरने वालों की संख्या 194 रही। इससे पूर्व 5 मई को मृतक संख्या 195 रही थी जो कि एक दिन में मरने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। देश में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 86,110 है। कुल 4531 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 67,691 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। गुरुवार को मरने वालों का फीसद 2.86 हो गया जबकि बुधवार को यह आंकड़ा 2.85 था। भारत में पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन लगभग 6000 लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं।

loksabha election banner

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या सर्वाधिक

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या देश भर में सर्वाधिक है। इस राज्य में अब तक 59,546 लोग संक्रमित हो चुके हैं जो देश की कुल संख्या का 35.96 फीसद है। तमिलनाडु 18,545 मामलों के साथ दूसरे और 15,257 मामलों के साथ गुजरात तीसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात में 15,195 मामले हैं। उत्तर प्रदेश (6991) और बिहार (3061) में प्रवासी मजदूरों के घर पहुंचने से लगातार मामले बढ़ रहे हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के अनुसार देश में अब तक 33,62,136 नमूनों की जांच हो चुकी है। एक दिन में सर्वाधिक 1,19,976 नमूनों की जांच की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय व अन्य स्रोतों से मिले आंकड़ों में अंतर का कारण राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को आंकड़े मिलने में होने वाली देरी है। इसके अलावा कई एजेंसियां राज्यों से सीधे आंकड़े जुटाती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में एक दिन पहले की देर रात तक के मामले शामिल होते हैं।

तमिलनाडु में 12 और की मौत

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 827 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 19,372 हो गई है। इस दौरान 12 और लोगों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 145 हो गई। राज्य में फिलहाल 8,676 सक्रिय मरीज हैं।

कर्नाटक में 115 नए मामले

गुरुवार को कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 115 नए मामले सामने आने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,533 हो गई है। राज्य सरकार के मंत्री एस.सुरेश ने बताया कि 834 लोगों को अस्पताल में छुट्टी मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या 1650 है। अब तक कोरोना से 47 लोगों की मृत्यु हुई है।

धारावी में 36 और मामले

मुंबई की झोपड़पट्टी धारावी में गुरुवार को 36 नए मामले सामने आने से इस बस्ती में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,675 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत न होने पर यहां पर मृतकों की संख्या का आंकड़ा 61 पर टिका हुआ है। एशिया की सबसे बड़ी मलिन बस्ती के नाम से जानी जाने वाली 2.5 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाली धारावी में 6.5 लाख लोग रहते हैं।

गुजरात में 100 से अधिक डॉक्टर चपेट में

गुजरात में पिछले दो माह में 100 से अधिक डाक्टर कोविड-19 वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से कई ठीक हो कर घर जा चुके हैं जबकि कई का अभी इलाज चल रहा है। आइएमए गुजरात के अध्यक्ष डा. कमलेश जोशी ने बताया कि कोरोना से एक बड़े हड्डी विशेषज्ञ की मौत हो चुकी है। इस बीच गुजरात में 367 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 15,572 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 22 लोगों की मौत भी हुई है।

असम में 73 नए मामले

असम में गुरुवार को संक्रमण के 73 नए मामले सामने आन से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 856 हो गई है। यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व सर्मा ने दी। इसी तरह नगालैंड में 9, मणिपुर में 7, अरुणाचल में एक नया मामला सामने आया है।

केरल में एक दिन में सामने आए 84 नए मामले

गुरुवार को केरल में 84 नए मामले सामने आने से राज्य में कोरोना से अव तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1088 हो गई है। उधर जयपुर से विशेष ट्रेन से तिरुअनंतपुरम पहुंचे तेलंगाना के निवासी एक युवक की कोरोना से मौत हो गई। इस युवक की तबियत पहले से खराब थी। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

देश में कुल संक्रमित

राज्य                                   संक्रमित

महाराष्ट्र -                              59,546

तमिलनाडु -                          19,372

गुजरात -                              15,572

दिल्ली -                               16,281

राजस्थान -                            7,816

मध्य प्रदेश -                          7,353

उत्तर प्रदेश -                         6,998

बंगाल -                                 4,536

आंध्र प्रदेश -                          3,117

बिहार -                                3,090

पंजाब -                                2,222

कर्नाटक -                            2,533

तेलंगाना -                            1,991

जम्मू-कश्मीर -                      2036

ओडिशा -                           1,593

हरियाणा -                          1,393

केरल -                               1088

असम -                                856

झारखंड -                             459

उत्तराखंड -                           497

छत्तीसगढ़ -                           369

चंडीगढ़ -                              238

हिमाचल प्रदेश -                     277

त्रिपुरा -                                 232

गोवा -                                   69

लद्दाख -                                 54

पुडुचेरी -                               53

मणिपुर -                               51

नगालैंड -                              18


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.