तेलंगाना में 8 नई मौतों के साथ 1,892 नए संक्रमित केस दर्ज
तेलंगाना में शुक्रवार को 1892 नए संक्रमित के साथ 8 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 20426 तक पहुंच गई है।
हैदराबाद, एएनआइ। तेलंगाना में शुक्रवार को 1,892 संक्रमित के साथ 8 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 20,426 तक पहुंच गई है। राज्य सरकार द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, 1,126 मरीजों को छुट्टी मिल गई है वहीं आठ लोगों की मौत हो गई है। जारी किए गए
बुलेटिन के मुताबिक, 5,965 नमूनों का परीक्षण किया गया, 1,892 नमूने सकारात्मक आए जबकि 4,073 नकारात्मक थे।इस बीच निजी प्रयोगशालाओं में से एक ने एक अत्यंत नमूना सकारात्मकता दर की सूचना दी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि प्रयोगशाला ने 3,726 कुल नमूनों में से 2,672 सकारात्मक मामले दर्ज किए हैं।
समूचे देश में भारत संक्रमितों की संख्या 6 लाख 30 हजार पहुंच गया है। वही मरनेवालों की संख्या 18,303 पहुंच गई है। महाराष्ट्र राज्य सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहा पर संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है। इसके साथ धीरे-धीरे पूरे भारत में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत ही नहीं पूरी इस वायरस से जूझ रही है। भारत पूरी दुनिया में चौथे नंबर पर सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।