Move to Jagran APP

मॉडल को बंधक बनाने वाले रोहित से परिवार भी परेशान, चोरी करने पर हो चुकी है पिटाई

ढाई साल पहले रोहित ने गांव में चोरी की थी, जिस पर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद वह मुंबई भाग गया।

By Arti YadavEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 07:38 AM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 08:25 AM (IST)
मॉडल को बंधक बनाने वाले रोहित से परिवार भी परेशान, चोरी करने पर हो चुकी है पिटाई
मॉडल को बंधक बनाने वाले रोहित से परिवार भी परेशान, चोरी करने पर हो चुकी है पिटाई

भोपाल (नईदुनिया)। मिसरोद में मॉडल को बंधक बनाने वाले रोहित से परिवार भी परेशान था। मई में बहन की शादी में शामिल होने अपने घर लोधा आया तो पैसे की मांग करते हुए मारपीट तक की। इससे गुस्साए उसके पिता रेशमपाल ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया। इसकी कानूनी प्रक्रिया कर पुलिस को भी जानकारी दी। वहां से रोहित दो दिन पहले ही भोपाल आया था।

loksabha election banner

लोधा गांव निवासी रेशमपाल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। मात्र 50 गज जमीन है, उस पर ही वह ईंट आदि जोड़कर रहते हैं। रोहित एकलौता पुत्र है, जो कि हाईस्कूल तक पढ़ा है। दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो गई है। ढाई साल पहले रोहित ने गांव में चोरी की थी, जिस पर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद वह मुंबई भाग गया। वहां किसी स्टूडियो में काम करने लगा और मॉडल के संपर्क में आया। वह मॉडल पर शादी के लिए दबाव डालने लगा।

जनवरी में मॉडल अपने घर भोपाल आ गई। फरवरी में रोहित उसके घर पहुंच गया और तमंचा दिखाकर उसे छत पर ले गया था। तब किसी तरह मॉडल को उसने छोड़ा। उसकी तलाश में लोधा से पुलिस भी आई। इस घटना के बाद परिजनों ने मॉडल को मुंबई नहीं भेजा। रोहित ने मॉडल को भी धोखे में रखा था। वह मॉडल को बताता था कि उसकी अलीगढ़ में फैक्ट्री है। घर जाने पर गांव के लोगों को वह मॉडल की फोटो दिखाता था। कहता था कि वह गांव में आना नहीं चाहती है, इसलिए शादी की देरी हो रही है।

शुक्रवार शाम छह बजे भोपाल से किसी पुलिस अधिकारी का फोन आया तो उसके पिता ने कहा कि साहब जो चाहो वो करो, अब उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार इतना कहते ही रेशमपाल की आंखें भर आईं। दोपहर बाद तीन बजे वह भोपाल जाने की तैयारी करने लगे थे। वह गांव से निकल भी गए थे, मगर बताया जाता है कि किसी का साथ नहीं मिला तो वह मथुरा से पहले ही वापस आ गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.