कर्नाटक उपचुनाव में जीते 15 में से 13 विधायकों ने आज ली शपथ
कर्नाटक उपचुनाव में जीते 15 उम्मीदवारों में से 13 ने रविवार को विधायकों के रूप में शपथ ली। इसमें 12 सदस्य भाजपा के हैं।
बेंगलुरु,एएनआइ। कर्नाटक विधानसभा के लिए हुए उपचुनावों में चुने गए 15 उम्मीदवारों में से 13 ने रविवार को विधायकों के रूप में शपथ ली। कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 12 सदस्यों में से 13 सदस्यों को आज शपथ दिलाई गई।
इन सदस्यों ने ली शपथ
जिन सदस्यों ने आज शपथ ली उसमें अथानी विधान सभा क्षेत्र से महेश एरनगौड़ा कुमटल्ली, कागवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र के श्रीमंत बालासाहब पाटिल, गोकक निर्वाचन क्षेत्र के रमेश लक्ष्मण राव, शीलभवरु के जलियारुयार राव शामिल हैं। इनके अलावा आनंद सिंह, डॉ के.सुधाकर, बीए बसवाराजा, एसटी सोमशेखर, के गोपाल्या, शरत कुमार बच्चचेगौड़ा और एमसी नारायण गौड़ा ने भी विधायकों के रूप में शपथ ली। बी ए बसवराज और एसटी सोमशेखर ने सत्य और निष्ठा के नाम पर शपथ ली, बी पाटिल ने जगज्योति बसवेश्वर के नाम पर और शेष दस सदस्यों ने प्रभु के नाम पर शपथ ली।
समरोहा में मौजूद रहे ये नेता
समारोह में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, राजस्व मंत्री आर अशोक, गृह मंत्री बसवराज बोम्मई, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार और आबकारी मंत्री एच नागेश सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजें हाल ही में घोषित किए गए थे। उपचुनाव में भाजपा ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की। नतीजों में कांग्रेस ने दो सीटें ही अपने नाम की। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। बता दें कि जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) अपना खाता तक नहीं खोल पाई। इसी के साथ येदियुरप्पा सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर ली।
इन सीटों पर भाजपा ने हासिल की जीत
बता दें कि भाजपा के रानेबेन्नूर, विजयनगर, कृष्णाराजापेटे के.आर.पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लेआउट, अथानी, कागवाड़, येल्लापुर, हीरेकेरु, गोकक, और चिक्काबल्लापुर सीट पर जीत हासिल की थी। आंकड़ों पर नजर डाले तो 222 सदस्यीय विधानसभा में अब भाजपा के 117 विधायक हो गए हैं। वहीं कांग्रेस के पास 68 और जेडीएस के पास 34 विधायक हैं और तीन निर्दलीय विधायक थे। गौरतलब है कि बहुमत के लिए 112 विधायकों की जरूरत थी।