Sacrifice Day : किसान व नौजवानों के हित में टप्पल में शुरू होगा आंदोलन
Sacrifice Day अलीगढ़ के टप्पल में 14 अगस्त 2010 को किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान सपा नेता बिजेंद्र सिंह ने कहा कि अतिशीघ्र किसानों नौजवानों व गरीबों के हित के लिए टप्पल से आंदोलन होगा।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Sacrifice Day : टप्पल क्षेत्र के गांव जिकरपुर में 14 अगस्त 2010 को किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के चित्र पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र सिंह ने पुष्प अर्पित कर बलिदान दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र किसानों, नौजवानों, गरीबों के हितों के लिए टप्पल की पुण्यभूमि पर विशाल आंदोलन शुरू होगा, जिससे Agneepath Scheme के विरोध में नौजवानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस कराया जा सके।
भाजपा के बड़े नेताओं ने किया था वादा : SP leader ने कहा कि इन martyrdom of farmers तीनों कानूनों को वापस कराने में काम आई थी। आंदोलन के समय जब भाजपा विपक्ष में थी, उस समय वर्तमान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और स्वर्गीय कल्याण सिंह ने जिकरपुर गांव में आकर वादा किया था कि यदि भविष्य में हमारी सरकार आई तो हम किसानों की एक एक मांग को पूरी करेंगे।
किसानों की समस्याओं पर चर्चा : भाजपा के बड़े नेता मांग पूरी करना तो दूर सांसद, विधायक व एमएलसी किसानों को दो फूल चढ़ाने भी न सके। संचालन हरवीर सिंह और सुंदर बालियान ने किया। मास्टर देवदत्त, मनवीर सिंह. ऋषिपाल सिंह ने शहीदों के त्याग और किसानों की समस्याओं पर विचार व्यक्त किए।
अमर बलिदानियों की स्मृति में कांग्रेसियों ने निकाली गौरव पदयात्रा
अलीगढ़। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान व योगदान को याद करने के लिए रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी की गौरव यात्रा निकाली गई। देश को उन्नति के मार्ग पर ले जाने और रक्षा का संकल्प लिया गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व विवेक बंसल के नेतृत्व में मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में इकट्ठा हुए। यहां से तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर पदयात्रा करते हुए निकले।
राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम व सह प्रभारी मुकेश धनगर भी यात्रा में शामिल हुए। बंसल ने कहा, भारत माता के लिए स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह ने कहा कि जो लोग आजादी के आंदोलन से दूर रहे, वे अब देश को गुमराह और कांग्रेस को बदनाम कर रहे हैं।
शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्योराज जीवन, पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी, मधुकर शर्मा, डा. धर्मेंद्र लोधी, आनंद बघेल, सलामान इम्तियाज, सागर सिंह तौमर, रूही खान, पार्षद नफीस शाहीन, विजय लक्ष्मी सिंह, रेखा शर्मा, शालिनी चौहान आदि ने भाग लिया।