Move to Jagran APP

Moradabad Top News: एक क्लिक पर पढ़ें मुरादाबाद व आसपास के जिलों की आज की बड़ी खबरें

Moradabad Top News Today पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर युवाओं को शांत कराया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सेरुवा धर्मपुर निवासी विभिन्न कालेजों में पढ़ने वाले गांव के युवाओं द्वारा गांव में तिरंगा रैली निकाली जा रही थी।

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 06:55 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 06:55 PM (IST)
Moradabad Top News: एक क्लिक पर पढ़ें मुरादाबाद व आसपास के जिलों की आज की बड़ी खबरें
Moradabad Top News Today: मुरादाबाद व आसपास के जिलों की आज की बड़ी खबरें।

 Firing in Tiranga Yatra: मुरादाबाद में तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक टकराने पर मारपीट व फायरिंग: अगवानपुर क्षेत्र में गांव के युवाओं द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) के दौरान बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया। बाद में मारपीट व फायरिंग से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस का युवाओं ने घेराव कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर युवाओं को शांत कराया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सेरुवा धर्मपुर निवासी विभिन्न कालेजों में पढ़ने वाले गांव के युवाओं द्वारा गांव में तिरंगा रैली निकाली जा रही थी।

loksabha election banner

मुरादाबाद में मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म, पार्षद समेत 13 लोगों के खिलाफ लिखाया मुकदमा: मझोला पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर पार्षद समेत 13 के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पार्षद ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर दुकान और जमीन की रजिस्ट्री करा ली। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया है। अश्लील वीडियो दिखाकर पार्षद और उसके साथियों ने नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Independence Day 2022: सराहनीय सेवा के लिए मुरादाबाद के डीआइजी शलभ माथुर को डीजीपी शौर्य गोल्ड मेडल: सराहनीय सेवाओं के लिए अफसरों के साथ ही पुलिस कर्मी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए गए। डीजीपी कार्यालय की ओर से देर शाम मेडल और सम्मान पत्र की सूची जारी की गई। जिसमें सराहनीय सेवा के लिए मुरादाबाद डीआइजी शलभ माथुर को डीजीपी शौर्य गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इसके साथ ही जनपद के इंस्पेक्टर, दारोगा, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों को मेडल के साथ ही सम्मान पत्र प्रदान किया गया। मुरादाबाद जनपद में पुलिस, पीएसी के साथ ही प्रशिक्षण केंद्रों में तैनात सवा सौ पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

Independence Day 2022 पर वसीम के जज्बे को सलाम, हाथ नहीं होने पर तिरंगा सीने से लगाकर पहुंचा गांधी समाधि : रामपुर जिले में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चे अपने अपने विद्यालयों से प्रभातफेरी निकाल कर ग़ांधी समाधि पर पहुंचे। घाटमपुर प्राथमिक स्कूल का छात्र वसीम भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सीने से लगाकर गांधी समाधि पहुंचा। उसके दोनों हाथ नहीं हैं। इसीलिए तिरंगा सीने से लगाए था। उसके इस जज्बे को देख सभी ने सलाम किया। वह मुंह में कलम दबाकर लिखता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोमवार सुबह कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने ग़ांधी समाधि पर ध्वजारोहण किया।

Independence Day 2022 पर मदरसों में शान से लहाया तिरंगा, आजादी की 75वीं वर्षगांठ का दिखा जोश: स्वतंत्रता दिवस पर देश में हर जगह के साथ मदरसों में भी देशा की आन, बान और शान तिरंगा (Tiranga) लहरा रहा है। मुरादाबाद (Moradabad) में मदरसा जामिया नईमिया दीवान का बाजार में यौमें आजादी का जश्न मनाया गया। तिरंगा फहराने के बाद मदरसा प्रिंसिपल मुफ्ती अय्यूब खान नईमी ने यौमे आजादी के बारे में बताया। उन्होंने कहा की तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। मुफ्ती बाकर अली राजस्थानी ने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह दिन हम सभी के लिए बहुत खास है। हमारे बुजुर्गों की कुर्बानी की वजह से हमें यह दिन देखने को मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.