Move to Jagran APP

पश्‍च‍िम चंपारण में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने मो सनाउल्लाह और सचिव रामेश्वर सिंह

West champaran News नरकटियागंज अनुमंडल मुख्यालय में हुआ शिक्षक संघ का चुनाव। पर्यवेक्षक के तौर पर पूर्वी चंपारण माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव नवल किशोर सिंह की मौजूदगी में हुआ चुनाव। संगठन के चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी रही।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 05:06 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 05:06 PM (IST)
पश्‍च‍िम चंपारण में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने मो सनाउल्लाह और सचिव रामेश्वर सिंह
पश्‍च‍िम चंपारण के नरकट‍ियागंज में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष व सचिव। फोटो-जागरण

पश्चिम चंपारण, जासं। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण इकाई का सांगठनिक चुनाव नरकटियागंज अनुमंडल मुख्यालय अवस्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सम्पन्न हुआ, जिसमें मो सनाउल्लाह अध्यक्ष और रामेश्वर सिंह सचिव पद पर चुने गए। संगठन के चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी रही। आम सहमति नहीं बनने के बाद  चुनाव कराना पड़ा। पर्यवेक्षक के तौर पर पूर्वी चंपारण माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव नवल किशोर सिंह की उपस्थिति में चुनाव हुआ।

loksabha election banner

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दो दावेदार रहे। जिसमें राजेश कुमार वर्मा को 38 मत मिला, जबकि मो सनाउल्लाह को 72 मत प्राप्त हुआ। इसी तरह सचिव पद के लिए तीन दावेदार रहे। इनमें निवर्तमान जिला सचिव भोट चतुर्वेदी को 36 मत तथा मुनींद्र कुमार झा को भी 36 मत मिला, जबकि रामेश्वर सिंह को 39 मत मिला। संघ के जिला उपाध्यक्ष पद पर नागेन्द्र सिंह चुने गए।

सदस्य प्रमंडल कार्य समिति के लिए अश्विनी सहाय, जितेन्द्र प्रसाद तथा सदस्य राज्य कार्य समिति के लिए राजीव कुमार पाठक विजयी हुए। जिला कोषाध्यक्ष ज्योति प्रकाश, अध्यक्ष मूल्यांकन परिषद डॉ राजकिशोर राम तथा सचिव मूल्यांकन परिषद ललितेश्वर कुमार विजयी हुए। जिला संयुक्त सचिव पद पर लोकेश कुमार पाठक, अमर प्रकाश, अजय पटेल, कौशलेंद्र राम, प्रभु प्रसाद यादव विजयी हुए। विजय प्रतिनिधियों को शिक्षकों ने फूल माला से सम्मानित किया। इधर माध्यमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मो सनाउल्लाह को नरकटियागंज विधायक रश्मि वर्मा और रेलवे प्रवेशिका प्लस टू विद्यालय के शिक्षकों ने सम्मानित किया है।

पैक्स के वार्षिक आमसभा में किसानों के हित की चर्चा

मैनाटांड़। प्रखंड क्षेत्र के सुखलही पैक्स की वार्षिक आम सभा रविवार को संपन्न हुआ।आमसभा की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार ने किया। आमसभा में पैक्स के सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को किसानों के हित में लागू करने पर विशेष चर्चा हुई। पंचायत के किसानों के साथ साथ पैक्स के कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। आमसभा में पैक्स के सदस्यों को अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित भी किया गया। मौके पर गोव‍िंद कुमार,इमाम हसन,काशी कुमार,रीता देवी,झंझारी देवी,लालदेव पटेल, गणेश हजरा आदि मौजूद रहे।  

आम सभा में पैक्सों में धान और गेहूं खरीद की हुई समीक्षा

नौतन। धूमनगर पैक्स में कार्यकारणी सदस्यों के सहयोग से पैक्स को सबल और सशक्त बनाया जाएगा। रविवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर आयोजित आमसभा में पैक्स अध्यक्ष हरिश्चन्द्र प्रसाद ने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधा देने के लिए पैक्स की ओर से निरंतर प्रयास किया जा रहा है। आमसभा में पैक्स में धान और गेहूं खरीद की समीक्षा की गई।साथ ही आमसभा में सदस्यों के बीच पैक्स के गतिविधियों और लेखा जोखा का रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.