Move to Jagran APP

मंत्री सोम प्रकाश ने केंद्र की जनकल्याण योजनाओं को लेकर की चर्चा

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने राजीव दीक्षित गोशाला दसूहा में लोक मिलनी कार्यक्रम के तहत शहर वासियों से बैठक करके केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं को लेकर चर्चा की। इस मौके पर बाबू अरुण शर्मा की अगुआई में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास सहित शहर वासियों ने सोम प्रकाश को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 09:48 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 09:48 PM (IST)
मंत्री सोम प्रकाश ने केंद्र की जनकल्याण योजनाओं को लेकर की चर्चा
मंत्री सोम प्रकाश ने केंद्र की जनकल्याण योजनाओं को लेकर की चर्चा

संवाद सहयोगी, दसूहा : केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने राजीव दीक्षित गोशाला दसूहा में लोक मिलनी कार्यक्रम के तहत शहर वासियों से बैठक करके केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं को लेकर चर्चा की। इस मौके पर बाबू अरुण शर्मा की अगुआई में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास सहित शहर वासियों ने सोम प्रकाश को सम्मानित किया।

loksabha election banner

भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन की मजबूती के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया। सोम प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा के फूल भेंट किए गए। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास, बाबू अरुण शर्मा, एडवोकेट शिव सरोच, रघुनाथ राणा, विजय शर्मा, जोगिदर पाल नीकु, अरुण शर्मा, मंडल अध्यक्ष रूपिदर सिंह, महामंत्री लकी बत्तरा, जसवंत पप्पू, मनु खुल्लर, रिंपा शर्मा, एडवोकेट राज गुलजिदर सिंह, बचनों देवी, जरनैल मण्ड, कैप्टन कर्ण सिंह, शिव कुमार, एडवोकेट दत्ता, बलकिश शर्मा, विजय शर्मा, रणजीत, अमोलक हुंदल, भुल्ला चिव, भरत ठाकुर, कर्नल सतनाम सिंह, पुरुषोत्तम जग्गी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.