Move to Jagran APP

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह का भाजपाइयों ने किया स्वागत

विकास की नब्ज टटोलने पहुंचे राज्यमंत्री जगह-जगह स्वागत

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 09:34 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 09:34 PM (IST)
राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह का भाजपाइयों ने किया स्वागत
राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह का भाजपाइयों ने किया स्वागत

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह का भाजपाइयों ने किया स्वागत

loksabha election banner

जागरण टीम, बलरामपुर : विकास कार्यों की हकीकत परखने के लिए प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बुधवार को जिले में पहुंचे। दो दिवसीय दौरे पर आए मंत्री का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सबसे पहले उन्होंने देवीपाटन मंदिर पहुंच कर दर्शन किया। महंत मिथलेश नाथ योगी से मुलाकात की। यहां से पार्टी कार्यालय अटल भवन पर जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह शैलू, राकेश सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, अनूप चंद्र गुप्त ने राज्य मंत्री का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जनपद के समुचित विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। ब्लाक कर्मियों व सिपाहियों ने निकाली तिरंगा यात्रा जागरण टीम, बलरामपुर : अमृत महोत्सव सप्ताह के तहत सदर ब्लाक कार्यालय परिसर से खंड विकास अधिकारी सागर सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा ब्लाक से चलकर चंद्र शेखर आजाद पार्क पहुंची। यहां अमर बलिदानी चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। यहां से यात्रा नील बाग पैलेस स्पोर्ट्स स्टेडियम होते हुए ब्लाक में पहुंचकर समाप्त कर दी गई। बीडीओ ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का उद्देश्य सब मिलकर देश को मजबूत करना है। सभी जाति धर्म के लोग बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। हम सब एक हैं। यात्रा में एडीओ सहकारिता आनंद बाबू, एपीओ आनंद चौधरी, एडीओ पंचायत विनतीराम, नैमिष कुमार, संजय दुबे, श्वेता सिंह शामिल रही। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने यूपी डायल 112 की तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में तिरंगा रैली निकाली गई है। इससे लोगों में देश प्रेम की भावना पैदा हुई है। यात्रा रिजर्व पुलिस लाइन से चलकर भगवतीगंज, संतोषी माता मंदिर तिराहा, कोतवाली देहात, कलेक्ट्रेट मोड़ से वीर विनय चौराहा तक गई। दूसरी तरफ गैसड़ी बाजार में पुलिस कर्मियों ने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.