Move to Jagran APP

फिरोजपुर में मंत्री हरभजन सिंह फहराएंगे तिरंगा

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाई जा रही हर घर तिरंगा मुहिम के तहत जिला प्रशासन की ओर से लोगों को डेढ़ लाख तिरंगे वितरित किए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 10:07 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 10:07 PM (IST)
फिरोजपुर में मंत्री हरभजन सिंह फहराएंगे तिरंगा
फिरोजपुर में मंत्री हरभजन सिंह फहराएंगे तिरंगा

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाई जा रही हर घर तिरंगा मुहिम के तहत जिला प्रशासन की ओर से लोगों को डेढ़ लाख तिरंगे वितरित किए गए हैं। वहीं प्रशासन की ओर से 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार शहीद भगत सिंह स्टेडियम के बजाया दाना मंडी फिरोजपुर छावनी में करवाया जाएगा, जहां कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग व बिजली विभाग हरभजन सिंह झंडा फहराने की रस्म अदा करेंगे। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों, पुलिस विभाग, पत्रकारों व छात्रों का सम्मान करेंगे। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर लगभग 150 लोगो को सम्मानित किया जाएगा। डिप्टी कमिशनर अमृत सिंह ने बताया कि सरकार की और हर घर तिरंगा मुहिम के तहत प्रशासन की और से जिले में लगभग डेढ़ लाख तिरंगे बांटे गए है।

loksabha election banner

अबोहर में विभिन्न स्थानों पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस संस, अबोहर : प्रशासन की तरफ से आजादी दिवस यहां के सरकारी सीसे स्कूल के दशहरा ग्राउंड में मनाया जाएगा। जहां एसडीएम आकाश बांसल झंडा फहराने की रसम अदा करेंगे। नगर निगम में मेयर विमल ठठई व विधायक संदीप जाखड़ सुबह 8.15 बजे झंडा फहराने की रस्म अदा करेंगे। इसके अलावा भाजपा द्वारा सुमेर मैदान में आजादी दिवस मनाया जाएगा। शिअद की तरफ से बाजार नंबर चार कार्यालय में आजादी दिवस मनाया जाएगा। कांग्रेस की तरफ से गांधी मैदान में सुबह 8.30 बजे राजा राम झंडा फहराने की रस्म अदा करेंगे। कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में नहीं पहुंचे पार्षद संवाद सहयोगी, अबोहर : आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत कांग्रेस की ओर से रविवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडि़ग व पूर्व मुख्यमंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा समेत कांग्रेस लीडरशिप ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। कांग्रेस की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में शहर के कांग्रेस के 49 पार्षदों में से केवल दो ने ही शिरकत की, जिस पर राजा वडि़ग ने कहा कि जो जानबूझकर नहीं आए। उन्हें कारण बताओं नोटिस निकाला जाएगा।

सुनील जाखड़ द्वारा कांग्रेस छोड़ने के बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडि़ग अवोहर को विशेष तवज्जों कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दे रहे हैं। जुलाई व अगस्त में उनका यह तीसरा दौरा व कार्यक्रम है। कांग्रेस द्वारा खुइयांसरवर से शुरू की गई तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई अबोहर पैलेस पहुंची। इस मौके पर राजा वडि़ग व सुखजिदर सिंह रंधावा ने सुनील जाखड़ व विरोधियों पर जमकर निशाने भी साधे। उन्होंने कहा कि जाखड़ परिवार ने यहां 50 साल राज किया, लेकिन उन्होंने किसी को आगे नहीं आने दिया। राजा वडिग ने विधायक संदीप जाखड़ के कार्यक्रम में न पहुंचने पर कहा कि संदीप जाखड़ को भी कांग्रेस से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को चाहिए था कि सरब पार्टी मीटिग बुलकार स्वतंत्रता दिवस संबंधी सामगम सांझे तौर पर मनाने की बात करते, जिससे दुनिया में एक अच्छा संदेश जाता। इस अवसर पर सुखजिदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जाखड़ परिवार को कांग्रेस ने क्या नहीं दिया। सुखबीर बादल पर बोलते हुए कहा कि वह अपने पिता की तरह पंजाब का बेडा गर्क कर रहा है। इस मौके पर कैप्टन संदीप संधू, सुखवंत बराड़, रमेश बिश्नोई, पूर्व सांसद शेर सिंह घुबाया, दविदर सिंह घुबाया, बब्बु नागपाल, राजिदर कौर, प्रवीण भादू, सुभाष बाघला व कविता सौलंकी समेत काफी संख्या में वर्कर मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.